जमशेदपुर. अर्बन ब्लूज की टीम ने दलमा क्रिकेट एकेडमी को दस विकेट से हराकर अमित मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गयी है. शनिवार को कदमा लिंक रोड स्थित राजीव नायर क्रिकेट मैदान में स्पोर्ट्से गये इस मैच में दलमा क्रिकेट एकेडमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट 148 रन बनाए. यशदीप कुशवाहा ने 45, सुजल कुमार ने 38 व हसन रजा ने 21 रन बनाए. अर्बन ब्लूज के अंश कुमार ने चार विकेट लिये. जवाब में अर्बन ब्लूज की टीम 11 ओवर में बिना विकेट गंवाए 149 रन बनाकर मैच जीत लिया. ऋतिक कुमार ने 106 रनों की शतकीय पारी स्पोर्ट्सी. ऋतिक को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post Amit singh memorial trophy : दलमा को हराकर अर्बन ब्लूज सेमीफाइनल में appeared first on Naya Vichar.