Hot News

माड़र गांव के मो आजम ने नीट में लहराया परचम

गड़िया. सदर प्रखंड के माड़र दक्षिणी पंचायत के मजदूर के पुत्र ने नीट में सफलता हासिल की है. सफलता पर गांव के लोगों के बीच खुशी का माहौल है. शिक्षक मो बाबर उर्फ निसार आलम ने बताया कि जलालनगर गांव निवासी मजदूर मो बादील के पुत्र मो आजम ने नीट में ऑल इंडिया रैंक 12305 तथा इबीसी रैंक 1315 प्राप्त किया है. आजम ने बताया कि शिक्षक मो बाबर व उर्फ निसार आलम के मार्गदर्शन पर कोटा पढ़ने गए थे. सफलता के श्रेय माता व पिता के अलावे कोचिंग सेंटर के शिक्षक का अहम योगदान रहा है. इधर, सफलता पर डॉ गुलशनोवर, पूर्व मुखिया मो मजहर अली, मो इरशाद,मो मंजूर, मुखिया प्रतिनिधि मो सद्दाब, मो फिरोज, मो इमरान, मो अरशद, मो समराज आलम, मो अमीक, मो आजम, सलमान खुर्शीद, मो शाहनवाज, मो शाहिद आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया है. इधर, परबत्ता नगर पंचायत के लेनिन नगर तेमथा निवासी कैलाश मंडल व उर्मिला देवी की पोती हर्षिता हिंदुस्तानी ने नीट में बाजी मारी है. प्रथम प्रयास में सफलता हासिल की. हर्षिता हिंदुस्तानी ऑल इंडिया जनरल में 8000 रैंक हासिल किया है. हर्षिता हिंदुस्तानी के पिता डॉक्टर मुकेश कुमार मधुबनी के झंझारपुर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी पद पर हैं तथा मां मधु हिंदुस्तानी डीएमसीएच दरभंगा में स्त्री रोग विशेषज्ञ के पद पर कार्यरत हैं.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post माड़र गांव के मो आजम ने नीट में लहराया परचम appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top