Hot News

Motihari: रक्तवीरों ने किया 74 यूनिट रक्तदान

Motihari: मोतिहारी.विश्व रक्तदान दिवस पर शनिवार को जिला सदर अस्पताल ब्लड बैंक व रेडक्रॉस सोसायटी के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ. जिसमें चिकित्सक व चिकित्सा कर्मियों सहित एनसीसी कैडेट, रेडक्रॉस के स्वयंसेवकों और स्थानीय युवाओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया. सदर अस्पताल ब्लड बैंक के नोडल प्रभारी डॉ गंगाधर तिवारी ने रक्तदान कैंप का शुभारंभ किया. इस दौरान सदर अस्पताल कैँप में अस्पताल के चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों ने रक्तदान किया. वही सदर अस्पताल ब्लड बैंक के तात्वावधान में 25 बिहार बटालियन एनसीसी राजाबाजार मोतिहारी के परिसर में कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल सुरेन कुमार पाण्डेय की देखरेख में रक्तदान हुआ. जिसमें 21 एनसीसी कैडेटों और एक एनसीओ हवलदार राजेंद्र सिंह द्वारा रक्तदान किया गया. कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल सुरेन कुमार पाण्डेय ने कैडेटों को संबोधित करते हुए कहा कि यह दिन उन रक्तदाताओं के सम्मान में समर्पित है जिन्होंने निःस्वार्थ भाव से दूसरे की जीवन रक्षा के लिए रक्तदान किया है. उन्होंने रक्तदान करने वाले कैडेटों को शाबाशी दी और कहा कि रक्तदान महादान है और आप सबों ने रक्तदान कर एक मिसाल कायम की है. जिला अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सह ब्लड बैंक के नोडल प्रभारी डॉ जीडी तिवारी ने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त किसी की जिंदगी बचा सकता है. कहा कि आज के कैंप में करीब 30 युनिट ब्लड रक्तदाताओं ने दिया है. जिसे थैलेसिमिया व अन्य मरीजों को जरूरत पर मुहैया कराया जायेगा. कहा कि आगमी 15 जुलाई तक रक्तदान शिविर आयोजित होती रहेंगी. जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंड तक रक्तदान कैंप आयोजित करने की प्लानिंग है.

लायंस क्लब व कानू हलवाई विकास संघ ने 44 यूनिट किया रक्तदान

विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर रक्तवीर परिवार सह कानू हलवाई विकास संघ एवं ईस्ट चम्पारण लायन्स क्लब मोतिहारी के संयुक्त प्रयास से रेडक्रॉस में रक्तदान किया. शिविर का शुभारंभ लायन इंटरनेशनल क्लब 322 ई के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन गणवंत मलिक ने किया. इस शिविर मे 44 यूनिट ब्लड का हुआ रक्तदान! आज के शिविर में क्लब मेंबर और रक्तवीर परिवार ने मिलकर 44 युनिट रक्तदान किया. शिविर में लायन के पदाधिकारियों ने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की. कहा कि एक यूनिट रक्त किसी की जान बचा सकता है. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक एवं स्वयंसेवकों की उपस्थिति रही.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Motihari: रक्तवीरों ने किया 74 यूनिट रक्तदान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top