Hot News

The Great Indian Kapil Show: कपिल शर्मा शो से लीक हुआ वीडियो, सलमान खान बोले- तलाक के बाद तो आधे पैसे…

The Great Indian Kapil Show: द ग्रेट इंडियन कपिल शो फिर से शुरू होने वाला है. शो को आप 21 जून से नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. शो में नवजोत सिंह सिद्धू की वापसी हो रही है. नवजोत और अर्चना पूरन सिंह एक साथ शो में दिखेंगे. एक वीडियो सामने आया है, जो बताया जा रहा है कि शो का पहले एपिसोड का है. इसमें सलमान खान और कपिल शर्मा नजर आ रहे हैं. इस वीडियो क्लिप में भाईजान शादी और तलाक के बारे में बात करते दिख रहे हैं. उन्होंने जो कहा उसे सुनकर अर्चना और वनजोत अपनी हंसी रोक नहीं पाए.

सलमान खान वीडियो में कहते दिख रहे हैं कि पहले लोग एक-दूसरे के लिए बलिदान करते थे, एक बर्दाशत करने का फैक्टर था. अब रात को एक टांग आ जाती है ऊपर, खर्राटे लिए जाते हैं, उसके ऊपर तलाक हो जाता है. छोटी सी गलतफहमी पर डिवोर्स हो जाता है. और फिर डिवोर्स तो चलो हो गया, वह आधे पैसे भी लेकर चली जाती है. ये सुनकर नवजोत सिंह सिद्धू और अर्चना पूरन सिंह खूब हंसते हैं. बता दें कि इस सीजन युजवेंद्र चहल, ऋषभ पंत, गौतम गंभीर और अभिषेक शर्मा जैसे स्टार्स शो में शिरकत करेंगे.

यह भी पढ़ें– 1.2 बिलियन डॉलर के मालिक संजय कपूर ने तलाक के बाद करिश्मा को कितनी एलिमनी दी थी? बच्चों के नाम किया था ये खास चीज, जानकर चौंक जाएंगे

The post The Great Indian Kapil Show: कपिल शर्मा शो से लीक हुआ वीडियो, सलमान खान बोले- तलाक के बाद तो आधे पैसे… appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top