Hot News

हेलिकॉप्टर हादसे पर सीएम हेमंत सोरेन ने जताया दुःख, 7 लोगों की हुई मौत

Helicopter Crash : उत्तराखंड में केदारनाथ के पास आज रविवार की सुबह करीब 5:30 बजे एक प्राइवेट कंपनी का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे में हेलीकॉप्टर पर सवार 6 श्रद्धालुओं समेत 7 लोगों की मौत हो गयी, जिसमें पायलट और एक बच्चा भी शामिल है. इस दुखद घटना ने एक बार फिर से हिंदुस्तान वासियों के मन को झकझोर कर रख दिया है. इसी बीच झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस दुखद घटना पर शोक प्रकट किया है.

सीएम का सोशल मीडिया पोस्ट

सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर लिखा, “केदारनाथ से गुप्तकाशी जा रहे हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से 5 श्रद्धालुओं की मृत्यु की दुःखद सूचना मिली है. मरांग बुरु दिवगंत लोगों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दें.”

झारखंड की ताजा समाचारें यहां पढ़ें

मंत्री इरफान अंसारी ने जताया दुःख

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने भी इस दुखद घटना शोक प्रकट करते हुए मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की है. उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, केदारनाथ के गौरीकुंड में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में 5 लोंगो की असमय मृत्यु अत्यंत पीड़ादायक है. परिजनों को यह असीम दुःख सहने की हिम्मत और तकत मिले. उनके प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं. विनम्र श्रद्धांजलि”

इसे भी पढ़ें

झारखंड में मछली पालन को मिल रही नयी दिशा, इस योजना के जरिये बढ़ रही किसानों की आय

Father’s Day Special : जब पापा ने कहा, तो लंदन छोड़ गांव लौटे कुणाल षाड़ंगी, थामी नेतृत्व की कमान

एमजीएम अस्पताल में बंद हुआ ओपीडी, मिलेगी सिर्फ इमरजेंसी सुविधा, जानिये वजह

The post हेलिकॉप्टर हादसे पर सीएम हेमंत सोरेन ने जताया दुःख, 7 लोगों की हुई मौत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top