Helicopter Crash : उत्तराखंड में केदारनाथ के पास आज रविवार की सुबह करीब 5:30 बजे हुए हेलीकॉप्टर हादसे में 7 लोगों की मौत हो गयी. इस दुखद घटना ने एक बार फिर से हिंदुस्तान वासियों के मन को झकझोर कर रख दिया है. इसी बीच झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने इस दिल दहला देने वाली घटना पर कई गंभीर सवाल उठाये हैं. इन सवालों के साथ ही मंत्री ने केंद्रीय उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु से तत्काल इस्तीफे की भी मांग कर दी है.
सिंगल इंजन हेलीकॉप्टर का प्रयोग क्यों नहीं होता बंद – इरफान अंसारी
मंत्री इरफान अंसारी ने उत्तराखंड के केदारनाथ मार्ग पर हुए हेलीकॉप्टर हादसे पर सवाल उठाया कि हर साल केदारनाथ यात्रा में हादसे क्यों होते हैं. केंद्र प्रशासन को घेरते हुए मंत्री ने कहा कि आखिर श्रद्धालुओं की सुरक्षा में इतनी लापरवाही क्यों हो रही है. और सिंगल इंजन हेलीकॉप्टर का प्रयोग बंद क्यों नहीं किया जा रहा है. इसके साथ ही मंत्री ने इस हादसे को प्रशासन की विफलता बताया.
झारखंड की ताजा समाचारें यहां पढ़ें
मंत्री ने केंद्र प्रशासन को दिया झारखंड का उदाहरण
केंद्र प्रशासन को सवालों के कटघरे में खड़े करते हुए मंत्री ने झारखंड का उदाहरण देते हुए कहा कि देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में हर साल लाखों श्रद्धालु आते हैं, लेकिन यहां कभी ऐसी त्रासदी नहीं घटती. उन्होंने कहा कि हमारी प्रशासन हर स्तर पर चौकसी रखती है, इसलिए कभी ऐसी अनहोनी या त्रासदी नहीं घटती.
इसे भी पढ़ें
Father’s Day Special : जब पापा ने कहा, तो लंदन छोड़ गांव लौटे कुणाल षाड़ंगी, थामी नेतृत्व की कमान
हेलिकॉप्टर हादसे पर सीएम हेमंत सोरेन ने जताया दुःख, 7 लोगों की हुई मौत
एमजीएम अस्पताल में बंद हुआ ओपीडी, मिलेगी सिर्फ इमरजेंसी सुविधा, जानिये वजह
The post हेलिकॉप्टर हादसे पर मंत्री इरफान अंसारी ने उठाये गंभीर सवाल, केंद्रीय मंत्री से कर दी इस्तीफे की मांग appeared first on Naya Vichar.

