Hot News

Air India Plane Crash: गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी समेत 32 मृतकों का DNA मैच, विमान हादसे में गई थी जान

Air India Plane Crash: रूपाणी एयर इंडिया के उस विमान में सवार थे जो 12 जून को अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के डीएनए नमूने आज सुबह 11.10 बजे (उनके परिवार के सदस्यों के डीएनए नमूने से) मेल खा गए.’’ राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने रूपाणी के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और उन्हें डीएनए मिलान के बारे में जानकारी दी.

डीएनए टेस्ट से 32 मृतकों की शिनाख्त हुई

अहमदाबाद में विमान दुर्घटना में जान गंवाने वाले 32 लोगों की शिनाख्त डीएनए परीक्षण के जरिए कर ली गई है और अब तक 14 लोगों के शव परिजनों को सौंपे जा चुके हैं. अतिरिक्त सिविल अधीक्षक डॉक्टर रजनीश पटेल ने बताया कि अब तक जितने भी शवों की शिनाख्त की गई है उनका संबंध गुजरात और राजस्थान के अलग-अलग स्थानों से था.

शव पूरी तरह से जल गए हैं, इसलिए कराया जा रहा डीएनए टेस्ट

चूंकि अधिकतर शव इतने जल गए हैं कि उनकी पहचान नहीं हो पा रही है, इसलिए अधिकारी इस भयावह त्रासदी में मारे गए लोगों की पहचान करने के लिए डीएनए परीक्षण करा रहे हैं. प्रशासनी बी जे मेडिकल कॉलेज में सर्जरी के प्रोफेसर पटेल ने कहा, ‘‘अब तक 32 डीएनए नमूने मेल खा चुके हैं और 14 शवों को उनके परिवारों को सौंप दिया गया है. ये लोग उदयपुर, वडोदरा, खेड़ा, मेहसाणा, अहमदाबाद और बोटाद जिलों से ताल्लुक रखते थे.’’ पीड़ित परिवारों के साथ समन्वय स्थापित करने के लिए 230 टीम गठित की गई हैं.

एयर इंडिया के विमान हादसे में 241 यात्रियों की गई जान

लंदन जाने वाले विमान में यात्रियों और चालक दल के सदस्यों सहित 242 लोग सवार थे जिनमें से 241 की मौत हो गई. इस हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री रूपाणी की भी मौत हो गई. वहीं, एक यात्री चमत्कारिक रूप से बच गया.

The post Air India Plane Crash: गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी समेत 32 मृतकों का DNA मैच, विमान हादसे में गई थी जान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top