Ranchi News | अनगड़ा, जितेन्द्र कुमार : राजधानी रांची के अनगड़ा में जोन्हा अमरूद बगान के समीप आज रविवार की दोपहर एक मालवाहक पिकअप में भीषण आग लग गयी. आग इतनी भयानक थी कि पिकअप पूरी तरह से जलकर खाक हो गया. गनीमत रही कि चालक समय रहते गाड़ी से बाहर निकल गया और उसकी जान बच गयी.
दुर्घटना के बाद गाड़ी स्टार्ट करते ही लगी आग
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार पिकअप अपना संतुलन खोते हुए डिप्टी नाला पुल के गार्डवाल से जा टकराया. मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पिकअप को सीधा कर दिया. इसके बाद जैसे ही चालक ने पिकअप स्टार्ट किया, गाड़ी में आग लग गयी. मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने काफी मशकत से चालक को सुरक्षित बाहर निकाला. चालक से बाहर निकलते ही पिकअप पूरी तरह से जलकर राख हो गया.
इसे भी पढ़ें
Jharkhand Crime: पीने के लिए मांगा पानी, फिर टांगी से स्त्री को काट डाला, सनकी ने तीन को किया जख्मी, कुएं से हुआ अरेस्ट
Monsoon Tracker: 17 से 19 जून के बीच झारखंड में शुरू होगी मानसून की बारिश, बोले मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद
Ranchi News : कटहल मोड़ में होमगार्ड जवान पर हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, सड़क पर कराई गई परेड
The post अनगड़ा में दुर्घटना के बाद अचानक पिकअप में लगी आग, गाड़ी जलकर हुई खाक appeared first on Naya Vichar.