Hot News

Israel Iran War: ट्रंप का बड़ा दावा! कहा- भारत और पाकिस्तान के बाद अब ईरान-इजरायल की रुकवाउंगा जंग

Israel Iran War: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को दावा किया कि वह ईरान और इजराइल के बीच समझौता करा सकते हैं, ठीक वैसे ही जैसे उन्होंने अन्य कट्टर दुश्मनों के बीच करवाया था. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने एक बार फिर अपना यह दावा दोहराया कि उन्होंने पिछले महीने हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच संघर्ष को व्यापार का इस्तेमाल करके रुकवाया था. सोशल मीडिया ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया कि ईरान-इजराइल मुद्दे पर अब कई कॉल की जा रही हैं और बैठकें हो रही हैं. उन्होंने कहा कि “ईरान और इजराइल को एक समझौता करना चाहिए, और वे यह करेंगे, ठीक उसी तरह जैसा कि मैंने हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच कराया था. उस समय मैंने अमेरिका के साथ व्यापार का इस्तेमाल कर के बातचीत में समझदारी, एकता और संतुलन लाया. दोनों ही बेहतरीन नेताओं ने जल्दी फैसला लिया और सब कुछ रोक दिया.”

ईरान-इजरायल की रुकवाउंगा जंग- ट्रंप

अपने पोस्ट में ट्रंप ने दुनिया भर के कई और संघर्षों को सूचीबद्ध किया, जिसमें उन्होंने हस्तक्षेप करने और लड़ाई को रोकने का दावा किया. उन्होंने कहा कि उनके पहले कार्यकाल के दौरान, सर्बिया और कोसोवो में भीषण लड़ाई चल रही थी, जैसा कि वे कई दशकों से करते आ रहे थे और यह लंबे समय से चल रहा संघर्ष युद्ध का रूप लेने वाला था. ट्रंप ने कहा ‘‘मैंने इसे रोक दिया. एक और मामला मिस्र और इथियोपिया का है, और एक विशाल बांध को लेकर उनकी लड़ाई है, जो नील नदी को प्रभावित कर रहा है. मेरे हस्तक्षेप के कारण, कम से कम अभी शांति है, और यह इसी तरह बनी रहेगी!’’ ट्रंप ने कहा कि इसी तरह हम जल्द ही इजराइल और ईरान के बीच शांति स्थापित करेंगे! इस समय कई कॉल की जा रही हैं और बैठकें हो रही हैं. मैं बहुत कुछ करता हूं और कभी किसी चीज का श्रेय नहीं लेता. लेकिन ठीक है, लोग समझते हैं. पश्चिम एशिया को फिर से महान बनाओ!

इजराइल और ईरान ने तीसरे दिन भी किए हमले

इजराइल ने रविवार को तीसरे दिन भी ईरान में हवाई हमले किए और इससे भी अधिक जोरदार हमले की धमकी दी. वहीं, ईरान ने भी इजराइल पर मिसाइलें दागना जारी रखा, जिसमें से कुछ मिसाइलें इजराइली वायु रक्षा प्रणाली को चकमा देकर देश के मध्य इलाके में इमारतों पर गिरीं. इस बीच, ईरान और अमेरिका के बीच ओमान में होने वाली परमाणु वार्ता रद्द कर दी गई. शुक्रवार को इजराइल ने ईरान के परमाणु और सैन्य ठिकानों पर अचानक की गई बमबारी में कई शीर्ष जनरलों और परमाणु वैज्ञानिकों के मारे जाने के बाद क्षेत्र में एक लंबे संघर्ष की आशंका पैदा हो गई है. ईरान ने कहा कि इजराइल ने उसकी दो तेल रिफाइनरी पर हमला किया है.

The post Israel Iran War: ट्रंप का बड़ा दावा! कहा- हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बाद अब ईरान-इजरायल की रुकवाउंगा जंग appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top