Hot News

सिपाही ने उठायी एके-47 और सिर में मार ली गोली, पुलिस कैंपस में मचा हड़कंप

Bihar News: भभुआ. बिहार के कैमूर जिले के भभुआ में क्विक रिस्पॉस टीम के एक जवान ने सोमवार की देर शाम जिला पुलिस केंद्र परिसर में एके- 47 से अपने सिर में गोली मार आत्महत्या करने की कोशिश की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल 26 वर्षीय अमलेश कुमार जमुई जिले का रहनेवाला है. उसे तत्काल सदर अस्पताल लाया गया. चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया. पुलिसकर्मी उसे लेकर एंबुलेंस से बीएचयू के ट्रामा सेंटर के लिए रवाना हो गए. डॉक्टरों का कहना है कि उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. उसके परिवार को सूचित कर दिया गया है. अभी उसकी शादी नहीं हुई थी.

दंगा नियंत्रण कक्ष में तैनात था अमलेश

बताया जाता है कि 2022 में अमलेश ने कैमूर में योगदान किया था. भभुआ दंगा नियंत्रण कक्ष में उसकी ड्यूटी लगी थी. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस कप्तान ने पूरे मामले की जानकारी ली. पुलिस कर्मी ने इतना बड़ा कदम क्यों उठा लिया इसके कारणों का पता लगाया जा रहा है. इस घटना से अन्य पुलिस कर्मी भी हैरान हैं. उन्हें भी समझ में नहीं आ रहा है कि अमलेश ने आखिर खुदकुशी करने की कोशिश क्यों की. भभुआ पुलिस लाईन सहित अन्य इलाकों में इस घटना की चर्चा हो रही है. घटना की सूचना अमलेश के परिजनों को दे दी गयी है.

घटना के पीछे का कारण पता लगा रही पुलिस

घटना के संबंध में पूछने पर पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ला ने बताया कि जवान अमलेश को गंभीर हालत में बेहतर इलाज के लिए बनारस भिजवाया गया है. इस घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है, जांच की जा रही है. हथियार व मोबाइल को बरामद कर उसकी भी जांच शुरू कराई गई है. थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस केंद्र के एक कमरे में अपने जवान साथी के साथ अमलेश रहता था. घटना की जानकारी तब हुई, जब उसका साथी जवान ड्यूटी कर लौटा और दरवाजा खुलवाने पर अंदर से कोई गतिविधि महसूस नहीं हुई.

Also Read: बिहार में बिजली खपत का बना नया रिकॉर्ड, भीषण गर्मी में पहुंची 8303 मेगावाट तक डिमांड

The post सिपाही ने उठायी एके-47 और सिर में मार ली गोली, पुलिस कैंपस में मचा हड़कंप appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top