UP BEd Admission 2025: यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है. इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. परीक्षार्थी अपने यूजर आईडी और पासवर्ड से यूपी बीएड रिजल्ट चेक कर सकते हैं. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अब कॉलेज में एडमिशन लेने को लेकर कंफ्यूज हैं. ऐसे में कॉलेजों की लिस्ट (UP BEd College List) यहां देख सकते हैं.
यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा में कुल 344546 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड थे और इसमें से 305099 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे. बीएड पाठ्यक्रम में कुल 2.40 लाख सीटें हैं और करीब 2300 बीएड कॉलेज हैं जहां पर विद्यार्थियों को प्रवेश मिलेगा. इन कॉलेजों के लिए यूनिवर्सिटी की लिस्ट नीचे देख सकते हैं.
UP BEd Admission 2025 University List: इन यूनिवर्सिटी में दाखिला
क्रम संख्या | विश्वविद्यालय का नाम | स्थान |
---|---|---|
1 | बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (2025 के लिए नोडल विश्वविद्यालय) | झांसी |
2 | जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय | बलिया |
3 | सिद्धार्थ विश्वविद्यालय | सिद्धार्थनगर |
4 | ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय | लखनऊ |
5 | गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय | नोएडा |
6 | राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय | अलीगढ़ |
7 | मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय | सहारनपुर |
8 | महाराजा सुहेल देव राज्य विश्वविद्यालय | आज़मगढ़ |
9 | मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय | बलरामपुर |
10 | मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय | मिर्जापुर |
11 | गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय | मुरादाबाद |
12 | डॉ भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय | आगरा |
13 | लखनऊ विश्वविद्यालय | लखनऊ |
14 | डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय | अयोध्या |
15 | चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय | मेरठ |
16 | महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय | बरेली |
17 | महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ | वाराणसी |
18 | सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय | वाराणसी |
19 | वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय | जौनपुर |
20 | दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय | गोरखपुर |
21 | छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय | कानपुर |
22 | राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय | प्रयागराज |
UP BEd Admission Entrance Result 2025 यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें.
UP BEd Counselling 2025: क्या है काउंसलिंग का नियम?
यूपी बीएड जेईई रिजल्ट आज घोषित होने के बाद जल्द ही काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी. देलखंड यूनिवर्सिटी, झांसी की ओर से इसका शेड्यूल जारी होगा. काउंसलिंग के दौरान उम्मीदवार की रैंक, कैटेगरी, उपलब्ध सीटों व चॉइस वरीयता के आधार पर कॉलेजों का अलॉटमेंट होगा.
ये भी पढ़ें: JEE Toppers की पहली पसंद है यह काॅलेज, करोड़ों में प्लेसमेंट, देखें Admission के लिए CutOff
ये भी पढ़ें: NEET UG Topper 2025: पहले ही प्रयास में नीट टाॅपर, AIR-8 लाकर गाड़ा झंडा, अब AIIMS Delhi में पढ़ाई का सपना
The post UP BEd Admission College List: यूपी बीएड का रिजल्ट जारी, इन कॉलेजों में होगा एडमिशन, देखें लिस्ट appeared first on Naya Vichar.