Hot News

कांग्रेस नेता शकील अहमद खान के बेटे ने की आत्महत्या, MLC आवास में फंदे से लटका मिला शव

Suicide News: राजधानी पटना से बड़ी समाचार आ रही है. कांग्रेस के विधायक दल के नेता शकील अहमद के इकलौते बेटे ने आत्महत्या कर ली है. मिली जानकारी के अनुसार MLC आवास पर ही खुदकुशी की है. इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच कर रही है. बिहार के DGP विनय कुमार भी मौके पर विधायक आवास पहुंचे हैं. बता दें कि शकील अहमद के बेटे आयान खान की उम्र 17 वर्ष थी. वह 12वीं का छात्र था.

शकील अहमद खान के इकलौते पुत्र आयान खान के असामयिक निधन से कांग्रेस महकमे में शोक की लहर है. आयान की मृत्यु से शकील अहमद खान और उनके परिवार को गहरा आघात लगा है. आयन ने हाल ही में 18 जनवरी को राहुल गांधी से मुलाकात की थी. जब राहुल गांधी पटना दौरे पर थे. उस समय शकील अहमद खान ने अपने पुत्र आयान को मंच पर लाकर राहुल गांधी से मिलवाया था. आयान ने राहुल गांधी को एक पेंटिंग भी भेंट की थी, जिसकी राहुल गांधी ने तारीफ की थी.

Also Read: बिहार के गया से दो कुख्यात नक्सली गिरफ्तार, हत्या कर शव को जंगल में फेंकने का है आरोप

The post कांग्रेस नेता शकील अहमद खान के बेटे ने की आत्महत्या, MLC आवास में फंदे से लटका मिला शव appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top