Hot News

Tata Zoo: बाघिन सुनैना पहली बार बनी मां, आप भी रख सकेंगे तीनों शावकों के नाम, जानें कैसे

जमशेदपुर : टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क (चिड़ियाघर), जमशेदपुर में बाघिन ‘सुनैना’ ने तीन बच्चों को जन्म दिया है. इनमें दो मादा और एक नर है. इनका जन्म 23 सितंबर की सुबह हुआ. इन बच्चों के पिता रुद्र को नागपुर के गोरेवाड़ा रेस्क्यू सेंटर से टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क लाया गया था. बाघ के तीनों बच्चों के जन्म से चिड़ियाघर के लोगों में खुशी का माहौल है. जू प्रबंधन की मानें, तो तय नियमों के अनुसार शुरुआती देखभाल और निगरानी पूरी होने के बाद ही बच्चों के जन्म की जानकारी दी गयी है.

तीन शावकों संग बाघिन सुनैना.

नाम भेजने की आखिरी तारीख 19 अक्तूबर

वहीं, लोगों की भागीदारी बढ़ाने और जमशेदपुर के लोगों के साथ जुड़ाव मजबूत करने के लिए टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क ने बाघ के तीनों बच्चों के नाम सुझाने के लिए लोगों को आमंत्रित किया है. लोगों से अपील की गयी है कि वे तीनों बच्चों के लिए एक-एक नाम सुझाएं और मोबाइल नंबर 9438291637 पर व्हाट्सएप या मैसेज के जरिए भेजें. चिड़ियाघर की ओर से बनायी गयी एक टीम तीन सबसे अच्छे सुझावों का चयन करेगी. चुने गये विजेताओं को चिड़ियाघर में निःशुल्क प्रवेश पास और एक स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया जायेगा. नाम भेजने की आखिरी तारीख 19 अक्तूबर तय की गयी है. टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क को उम्मीद है कि जमशेदपुर के लोग बाघ परिवार के नये सदस्यों के नामकरण में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे.

The post Tata Zoo: बाघिन सुनैना पहली बार बनी मां, आप भी रख सकेंगे तीनों शावकों के नाम, जानें कैसे appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top