Hot News

आज बंगाल दिवस, शुभेंदु के साथ दम दिखायेगी भाजपा

प्रतिनिधि, आसनसोल.

20 जून को पश्चिम बंगाल दिवस के मौके पर भाजपा राज्यभर में रैली व सभाओं के जरिये शक्ति प्रदर्शन करेगी. इस कड़ी में आसनसोल में भाजपा जिला नेतृत्व की ओर से विशाल रैली निकाली जायेगी, जो आश्रम मोड़ से लेकर गिरजा मोड़ तक जायेगी. इसकी समाप्ति पर सभा होगी. सभा के मंच से राज्य विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी जनता को संबोधित करेंगे. इसे लेकर भाजपा समर्थकों में भारी उत्साह है.

आसनसोल भाजपा मंडल-2 के अध्यक्ष सुदीप चौधरी के नेतृत्व में शुभेंदु के स्वागत को लेकर आश्रम मोड़ से लेकर गिरजा मोड़ तक जीटी रोड के बीच रेलिंग पर भाजपा के झंडे लगाये जा रहे हैं. इस संदर्भ में सुदीप चौधरी ने कहा कि पश्चिम बंगाल दिवस के मौके पर आसनसोल में एक भव्य रैली निकाली जायेगी. रैली में विधानसभा के विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी आ रहे हैं. भाजपा की यह रैली आसनसोल की धरती से संकेत देगी कि वर्ष 2026 के विधानसभा चुनाव में भगवा पार्टी बंगाल की सत्ता पर काबिज होने जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post आज बंगाल दिवस, शुभेंदु के साथ दम दिखायेगी भाजपा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top