Hot News

प्रभात खबर पर सबसे पहले पढ़ें- सुदिव्य कुमार सोनू की मेडिकल रिपोर्ट, दूसरे कार्डियक अरेस्ट के बाद उन्हें बचाया नहीं जा सका

झारखंड के कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की मेडिकल रिपोर्ट नया विचार के पास आ गई है, जिसमें यह बताया गया है कि उनकी मौत दूसरे कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुई है. रिपोर्ट में यह बताया गया है कि वे देर रात 2 :15 बजे अस्पताल लाए गए थे. उस वक्त उनकी छाती में बहुत तेज दर्द हो रहा था.

गंभीर स्थिति में अस्पताल लाए गए थे सुदिव्य कुमार

डाॅक्टर्स ने बताया कि जिस वक्त वे अस्पताल लाए गए थे उस समय उनकी हालत गंभीर थी. उन्हें सीने में दर्द के साथ उल्टी फेफड़ों में जाने की समस्या थी. उनका ब्लड प्रेशर रिकॉर्ड नहीं हो पा रहा था, जबकि नाड़ी (Pulse) और ऑक्सीजन सैचुरेशन भी लगातार कम हो रहा था. अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों और आईसीयू विशेषज्ञों ने तत्काल उनका इलाज शुरू किया. उन्हें दो इनोट्रोपिक दवाएं शुरू की गईं, जो हृदय के संकुचन को नियंत्रित करने के लिए दवाएं दी गईं, लेकिन इसके बाद अचानक उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ.

ये भी पढ़ें : हार्ट अटैक को गैस की दिक्कत ना माने होते तो शायद सुदिव्य कुमार सोनू हमारे बीच होते, जानिए उनके जीवन से जुड़ी ये खास 5 बातें

CPR भी दिया गया

सुदिव्य कुमार सोनू की मेडिकल रिपोर्ट

सुदिव्य कुमार की स्थिति को देखते हुए उन्हें कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (CPR) और छाती पर दबाव देकर हृदय को पुनः सक्रिय करने की प्रक्रिया शुरू की गई. सभी आवश्यक दवाएं दी गईं. उनके परिचित हृदय रोग विशेषज्ञ से करीब डेढ़ घंटे तक वीडियो कॉल के माध्यम से विशेषज्ञ सलाह भी ली गई और उनके निर्देश के अनुसार इलाज किया गया. बावजूद इसके उन्हें दूसरी बार कार्डियक अरेस्ट हुआ. करीब दो घंटे तक CPR जारी रखा गया, लेकिन तमाम कोशिशोंं के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी और रक्त संचार को दोबारा शुरू नहीं किया जा सका. 6 सितंबर 2026 को सुबह 4:05 बजे सुदिव्य कुमार को मृत घोषित कर दिया गया.

ये भी पढ़ें : Sudivya Kumar Sonu Live Update: सुदिव्य सोनू की पार्थिव शरीर देख फूट-फूट कर रो पड़े सीएम हेमंत और कल्पना सोरेन, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

The post नया विचार पर सबसे पहले पढ़ें- सुदिव्य कुमार सोनू की मेडिकल रिपोर्ट, दूसरे कार्डियक अरेस्ट के बाद उन्हें बचाया नहीं जा सका appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top