Hot News

रखरखाव कार्य के लिए 21 जून की मध्यरात्रि के बाद कई ट्रेनें रहेंगी रद्द

कोलकाता. सियालदह मंडल में लाइन रखरखाव कार्य के लिए 21 जून की मध्यरात्रि के बाद कई लोकल ट्रेनें रद्द रहने की सूचना रेलवे द्वारा दी गयी है. दमदम स्टेशन के सीमा पर डाउन मेन लाइन में रखवार कार्य की योजना है. 21 जून की रात 10.50 बजे से काम शुरू होकर 22 जून तक सुबह 5.50 बजे तक जारी रहेगा. इस दौरान सात घंटे तक ट्रैफिक और पावर ब्लॉक रहेगा. ब्लॉक के दौरान कई ट्रेनों के मार्ग में भी परिवर्तन किया गया है. 21 जून शनिवार को सियालदह-बनगांव रूट की अप 33861, 33863 डाउन, 33858, 33860. सियालदह-डानकुनी मार्ग में अप 32247, 32249 डाउन, 32250, 32252. सियालदह-बारुईपुर मार्ग में अप 32413 व डाउन 32414 रद्द रहेंगी. इसी तरह से 22 जून यानी रविवार को सियालदह-डानकुनी अप 32211, 32213, 32215, डाउन 32212, 32214, 32216. सियालदह-बनगांव मार्ग में अप 33811, 33813, डाउन 33816, 33822. सियालदह-हसनाबाद मार्ग में अप 33511/ डाउन 33512. सियालदह-बारासात मार्ग में अप 33431. सियालदह-नैहाटी मार्ग में अप 31411/ डाउन 31412. सियालदह-हाबरा मार्ग में अप 33651/ डाउन 33652. सियालदह-कल्याणी सिमांत अप 31311/ डाउन 31312. सियालदह-दत्तपुकुर मार्ग में डाउन 33612 रद्द रहेगी.

21 जून को 13148 डाउन बामनहाट-सियालदह उत्तरबंग एक्सप्रेस और 12344 डाउन हल्दीबाड़ी-सियालदह दार्जिलिंग मेल डानकुनी-सियालदह के बजाय बंडेल-नैहाटी-सियालदह के रास्ते डायवर्ट किया जायेगा. इसी तरह से 22 जून को 33812 डाउन बनगांव-सियालदह लोकल ट्रेन को दमदम छावनी स्टेशन तक ही जायेगी और 33815 अप सियालदह-बनगांव लोकल ट्रेन सियालदह के बजाय दमदम छावनी से अपनी यात्रा शुरू करेगी.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post रखरखाव कार्य के लिए 21 जून की मध्यरात्रि के बाद कई ट्रेनें रहेंगी रद्द appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top