BPSC Special Teacher Recruitment 2025: अगर आप शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं तो यह समाचार आपके लिए सुनहरा मौका लेकर आई है. बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने राज्य के विशेष विद्यालयों में हजारों शिक्षकों की भर्ती का ऐलान कर दिया है. BPSC Special School Teacher Recruitment 2025 की अधिसूचना 19 जून को जारी की गई है और इसके तहत कुल 7,279 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. यहां आप BPSC Special Teacher Recruitment 2025 विस्तार से देखें.
आवेदन की तिथि और वेबसाइट (BPSC Special Teacher Recruitment 2025)
उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन केवल BPSC की वेबसाइट के माध्यम से ही कर सकेंगे.
- पंजीकरण शुरू: 2 जुलाई 2025
- आखिरी तारीख: 28 जुलाई 2025
- आधिकारिक वेबसाइट: bpsc.bihar.gov.in
विशेष विद्यालय अध्यापक पदों पर भर्ती!
विज्ञापन संख्या – 42/2025शिक्षा विभाग, बिहार के अधीन 7279 पदों पर नियुक्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित हैं।
📅 ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ तिथि: 02 जुलाई 2025
📅 ऑनलाइन आवेदन अंतिम तिथि: 28 जुलाई 2025योग्य उम्मीदवार आवेदन से पूर्व विस्तृत… pic.twitter.com/5NRByhqFLF
— Bihar Public Service Commission (@BPSCOffice) June 19, 2025
कुल पदों की संख्या (BPSC Special Teacher Recruitment 2025)
BPSC Special Teacher Recruitment 2025 में पदों पर चयन विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर किया जाएगा. यहां पदों की संख्या इस प्रकार है-
- कक्षा 1 से 5 के लिए: 5,534 पद
- कक्षा 6 से 8 के लिए: 1,745 पद
आयु सीमा और आवेदन शुल्क (BPSC Special Teacher Recruitment 2025)
आयु सीमा में सामान्य वर्ग (पुरुष) के लिए 18 से 37 वर्ष और OBC/SC/ST/स्त्री उम्मीदवारों के लिए अधिकतम 40-42 वर्ष होगी. इसके अलावा प्रशासन के नियमों के अनुसार छूट लागू होगी.
- आवेदन शुल्क
- सामान्य उम्मीदवार: 750
- SC/ST/स्त्री/दिव्यांग: 200
- ऑनलाइन पेमेंट करते समय बैंक चार्ज अतिरिक्त रूप से लगेगा.
परीक्षा पैटर्न (BPSC Special Teacher Recruitment 2025)
यह परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जा सकती है. आधिकारिक सूचना के अनुसार जल्द ही विस्तृत सिलेबस भी जारी किया जाएगा.
- प्रश्नों की संख्या: 150 (MCQ)
- समय: 2 घंटे 30 मिनट
- नेगेटिव मार्किंग: नहीं होगी
इसे भी पढ़ें- UGC NET 2025 City Slip OUT: यूजीसी नेट की एग्जाम सिटी स्लिप जारी, Admit Card और परीक्षा पर है ये अपडेट
The post BPSC Special Teacher Recruitment 2025: बिहार स्पेशल स्कूल टीचर के इतने पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन appeared first on Naya Vichar.

