Hot News

Bihar Jamin Jamabandi: जमीन की जमाबंदी को आधार से जोड़ने पर होंगे कई फायदे, सरकार ने बताया कैसे करें लिंक

Bihar Jamin Jamabandi: बिहार में जमीन की जमाबंदी को आधार और मोबाइल नंबर से लिंक करना जरूरी हो गया है. ऐसा नहीं करने पर अंचल कार्यालय से जमाबंदी लॉक की जा सकती है. इससे जमीन से जुड़ी सेवाओं में पारदर्शिता बढ़ेगी और फर्जीवाड़े पर लगाम लगेगी. अगर आपकी जमाबंदी अब तक आधार से लिंक नहीं हुई है तो जल्द ही इसे लिंक करा लें. राज्य प्रशासन के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने इससे जुड़ी जानकारी साझा की है और बताया है कि जमाबंदी को आधार से लिंक करने की प्रक्रिया क्या है और इसके क्या फायदे होंगे.

जमाबंदी को आधार से कैसे करें लिंक

  • अपने नजदीकी राजस्व कर्मचारी या अंचल कार्यालय से संपर्क करें.
  • आधार कार्ड और जमीन से जुड़े कागजात जैसे जरूरी दस्तावेज साथ ले जाएं.
  • अधिकारी आपके दस्तावेजों की जांच करने के बाद आपकी जमाबंदी को आधार से लिंक कर देंगे.

जमाबंदी और आधार लिंकिंग का ऑनलाइन स्टेटस कैसे चेक करें?

  • बिहार भूमि पोर्टल https://biharbhumi.bihar.gov.in/ पर जाएं.
  • ‘आधार/मोबाइल सीडिंग स्टेटस चेक करें’ के विकल्प पर क्लिक करें.
  • अपनी जमीन की जानकारी भरकर लिंकिंग स्टेटस चेक करें.

आधार लिंक करने के फायदे

  • अगर आधार को जमाबंदी से लिंक करने पर जमाबंदी में कोई बदलाव होता है तो इसकी जानकारी आपको अपने मोबाइल पर एसएमएस के जरिए मिल जाएगी.
  • अगर आधार को जमाबंदी से लिंक करने पर आपकी जमाबंदी के खिलाफ कोई म्यूटेशन आवेदन दाखिल होता है तो इसकी जानकारी आपको अपने मोबाइल पर एसएमएस के जरिए मिल जाएगी.
  • जमाबंदी को आधार से लिंक करने पर आपके आधार का दुरुपयोग नहीं होता.
  • भूमि रिकॉर्ड में पारदर्शिता बढ़ेगी, भूमि संबंधी विवाद कम होंगे और प्रशासनी योजनाओं का सीधा लाभ मिल सकेगा.
  • भूमि संबंधी दस्तावेजों की डिजिटल सुरक्षा सुनिश्चित होगी.

Also Read : Bihar Crime: वीडियो गेम में गोली चलाना सीखा और दोस्त को उतार दिया मौत के घाट, हैरान कर देगी कहानी

ऑनलाइन मिल रही राजस्व विभाग की सेवाएं

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की वेबसाइट https://state.bihar.gov.in/LRC पर जाकर ‘नागरिक सेवाएं’ पर क्लिक करें. यहां से भूमि संबंधी कई सुविधाएं प्राप्त की जा सकती हैं. यदि आपने अभी तक अपनी जमाबंदी को आधार से लिंक नहीं किया है, तो आज ही नजदीकी अंचल कार्यालय से संपर्क करें और डिजिटल भूमि प्रबंधन में सहयोग करें.

Also Read : Bihar News: बिहार को एक और फोरलेन की सौगात, डेढ़ घंटे की दूरी महज आधे घंटे में होगी पूरी

The post Bihar Jamin Jamabandi: जमीन की जमाबंदी को आधार से जोड़ने पर होंगे कई फायदे, प्रशासन ने बताया कैसे करें लिंक appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top