Hot News

कौन सा गाना सुन छलके राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आंसू? पोछती रहीं आंखें

Draupadi Murmu Emotional Video : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने जन्मदिन पर उत्तराखंड के देहरादून में दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचीं. यहां का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, बच्चों द्वारा गाया गया गीत सुनकर वह भावुक हो गईं और आंसू पोछते नजर आईं. राष्ट्रपति ने कहा कि किसी देश या समाज की प्रगति इस बात से आंकी जा सकती है कि वहां दिव्यांगजनों के साथ कैसा व्यवहार होता है. देखें वायरल वीडियो आप भी.

आंखें भर आईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान (एनआईवीएच) देहरादून में दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचीं थी. जब बच्चों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए भावुक गीत “तुम जियो हजारों साल…” गाया, तो राष्ट्रपति अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सकीं. उनकी आंखें भर आईं. उन्होंने दो-तीन बार चश्मा उतारकर आंसू पोंछे. बच्चों की सादगी और स्नेह ने सभी को भावुक कर दिया. इस भावपूर्ण क्षण में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मंच पर उपस्थित थे. पूरा माहौल मानवीय संवेदना से भर गया.

The post कौन सा गाना सुन छलके राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आंसू? पोछती रहीं आंखें appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top