Hot News

Cluster Bomb: परमाणु बम से भी खतरनाक? क्या है क्लस्टर बम की ताकत और तबाही

Cluster Bomb: इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने एक बार फिर दुनिया का ध्यान खतरनाक हथियारों की ओर खींचा है. इस बार आरोपों की जद में आया है क्लस्टर बम. इजरायल ने दावा किया है कि 19 जून 2025 को ईरान द्वारा दागी गई मिसाइलों में से एक में क्लस्टर बम वाला वॉरहेड था. अगर यह दावा सही साबित होता है तो यह अंतरराष्ट्रीय कानूनों का सीधा उल्लंघन होगा. ऐसे में जानें क्या है क्लस्टर बम और ये कितना खतरनाक होता है.

क्या होता है क्लस्टर बम?

क्लस्टर बम एक ऐसा विस्फोटक हथियार है जिसमें दर्जनों से लेकर सैकड़ों तक छोटे बम होते हैं. इसे जब दागा जाता है तो ये हवा में फैलकर एक बड़े इलाके को निशाना बनाते हैं. इसका मुख्य उद्देश्य दुश्मन की सेना की टुकड़ियों या वाहनों को एकसाथ नष्ट करना होता है.
इसके विस्फोट से तबाही तो सीमित क्षेत्र में होती है, लेकिन छोटे-छोटे बम जमीन पर बिखर जाते हैं और कई बार तुरंत न फटकर बाद में विस्फोट करते हैं, जिससे आम नागरिक भी बड़ी संख्या में प्रभावित होते हैं.

परमाणु बम से कितनी है तुलना?

परमाणु बम एक पूरे शहर को तबाह कर सकता है, जबकि क्लस्टर बम 1-2 किमी क्षेत्र में सैकड़ों विस्फोट कर सकता है. हालांकि तबाही की तीव्रता में क्लस्टर बम पीछे हैं, लेकिन प्रभाव के दायरे में यह खतरनाक साबित होते हैं, खासकर जब वे बाद में फटते हैं.

क्यों लगा प्रतिबंध?

साल 2008 में डबलिन कन्वेंशन के तहत क्लस्टर बमों के उत्पादन, उपयोग और बिक्री पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिबंध लगाया गया. अब तक 108 देशों ने इस संधि पर हस्ताक्षर किए हैं, लेकिन हिंदुस्तान, अमेरिका, चीन, रूस, पाकिस्तान और इजरायल जैसे देशों ने इस पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं. रेड क्रॉस के अनुसार, करीब 75 देशों के पास अब भी किसी न किसी रूप में क्लस्टर बम मौजूद हैं.

Also Read: Air Crash Analysis: कौन-से देश हैं सबसे ज्यादा विमान दुर्घटनाओं के शिकार? जानिए रिपोर्ट में हिंदुस्तान की स्थिति

Also Read: World Best Airlines: ये हैं दुनिया की 10 सबसे भरोसेमंद एयरलाइंस, जानें हिंदुस्तान की पोजिशन

Also Read: Operation Sindhu: ईरान से सुरक्षित लौट रहे हिंदुस्तानीय छात्र, जानें कौन उठा रहा इसका पूरा खर्च

The post Cluster Bomb: परमाणु बम से भी खतरनाक? क्या है क्लस्टर बम की ताकत और तबाही appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top