Hot News

Pension Yojna: बिहार में अब डबल से भी ज्यादा मिलेगी इन लोगों को पेंशन, सीएम नीतीश का बड़ा ऐलान

Pension Yojna: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा ऐलान कर दिया है. उन्होंने बिहार के कई पेंशनभोगियों के लिए बड़ा निर्णय ले लिया है. दरअसल, अब बिहार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत विधवा स्त्रीओं, वृद्धजनों और दिव्यांगजनों को डबल से भी ज्यादा पेंशन की राशि मिलेगी.

मुख्यमंत्री ने पोस्ट किया शेयर

सीएम नीतीश ने ऐलान करते हुए कहा कि, “मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत विधवा स्त्रीओं, वृद्धजनों और दिव्यांगजनों को अब हर महीने 400 रु की जगह 1100 रु पेंशन मिलेगी. सभी लाभार्थियों को जुलाई महीने से पेंशन बढ़ी हुई दर पर मिलेगी. सभी लाभार्थियों के खाते में यह राशि महीने की 10 तारीख को भेजना सुनिश्चित किया जाएगा. इससे 1 करोड़ 9 लाख 69 हजार 255 लाभार्थियों को काफी मदद मिलेगी.”

The post Pension Yojna: बिहार में अब डबल से भी ज्यादा मिलेगी इन लोगों को पेंशन, सीएम नीतीश का बड़ा ऐलान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top