Hot News

Video : कुर्सी पर बैठकर नितिन गडकरी ने किया योग

Video : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गडकरी ने नागपुर में योग दिवस के कार्यक्रम में भाग लिया. इस कार्यक्रम का आयोजन यशवंत स्टेडियम में नागपुर नगर निगम, जिला प्रशासन और केंद्रीय सांस्कृतिक मंत्रालय द्वारा किया गया था. कार्यक्रम का वीडियो न्यूज एजेंसी पीटीआई ने जारी किया है. इसमें गडकरी कुर्सी में बैठकर योग करते नजर आ रहे हैं. देखें वीडियो.

नितिन गडकरी ने इस अवसर पर कहा कि दुनिया भर में मनाया जा रहा योग दिवस हिंदुस्तान की बड़ी उपलब्धि और देश के लिए गर्व की बात है. पत्रकारों से बातचीत के दौरान गडकरी ने कहा, “प्रतिदिन योग करने से स्वास्थ्य को लाभ होगा. मुझे खुशी है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए प्रस्ताव रखा, जिसे दुनिया भर में बड़े पैमाने पर मनाया जा रहा है। यह हमारे लिए बड़ी उपलब्धि और गर्व की बात है.” सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने योगाभ्यास किया तथा कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने नशामुक्ति की शपथ ली.

The post Video : कुर्सी पर बैठकर नितिन गडकरी ने किया योग appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top