Hot News

हजारीबाग में 64वीं सुब्रतो मुखर्जी कप राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू, बच्चों को मिलेगा खेलने के लिए प्रोत्साहन

Hazaribagh News | हजारीबाग, आरिफ: हजारीबाग शिक्षा विभाग में 64वीं सुब्रतो मुखर्जी कप राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू हुई. इसमें अंडर-15 में बालक एवं अंडर-17 में बालक-बालिका दोनों को शामिल किया गया है. सभी प्रखंडों में 64वीं सुब्रतो मुखर्जी कप अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के सफल संचालन को लेकर झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने करीब 5.60 लाख रुपये जारी किया है. 16 प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) के बैंक खाते में पैसा राशि ट्रांसफर किया गया है.

सभी प्रखंड को मिले 35 हजार रुपये

जानकारी के अनुसार, सभी प्रखंड को 35 हजार रुपये मिले हैं. इस पैसे का इस्तेमाल विजेता के लिए मेडल की खरीदारी, खिलाड़ियों को नाश्ता, तंबू लगाने सहित स्पोर्ट्स से जुड़ी सभी आवश्यक तैयारी में खर्च करना है. जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अलग से 1.40 लाख से अधिक रूपये भी खर्च किया जायेगा. इस तरह प्रतियोगिता में करीब 7 लाख से अधिक खर्च होने की संभावना है.

झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

गिरिडीह में होगी प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता

बताया गया कि प्रखंड स्तर पर विजयी प्रतिभागी जिला स्तर पर स्पोर्ट्स का प्रदर्शन करेंगे. जिला स्तर पर विजयी प्रतिभागी को प्रमंडल स्तर पर प्रतियोगिता में शामिल किया जायेगा. साल 2025 में उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल स्तर पर प्रतियोगिता की मेजबानी गिरिडीह को मिली है. इसमें हजारीबाग, रामगढ़, चतरा, बोकारो, धनबाद एवं कोडरमा शामिल हैं. प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता पांच दिनों तक सात से 11 जुलाई तक चलेगा.

कब होगी राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता

इससे पहले जिला स्तरीय प्रतियोगिता 24 से 28 जून तक पूरा किया जायेगा. वहीं, प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता शुरू है. इसके सफल संचालन को लेकर बीईओ को जवाबदेही मिली है. राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 16 से 20 जुलाई तक होगी. वहीं, राष्ट्रीय स्तर पर 18 अगस्त से 25 सितंबर 2025 तक प्रतियोगिता होगी.

इसे भी पढ़ें देवघर एम्स में 24 घंटे इमरजेंसी सेवा शुरू, गंभीर मरीजों को मिलेगी राहत

16 बीआरसी को मिले 5.60 लाख रुपये

क्रम संख्या प्रखंड राशि
1. सदर 35000/-
2. बड़कागांव 35000/-
3. बरकट्ठा 35000/-
4. विष्णुगढ़ 35000/-
5. चलकुसा 35000/-
6. चौपारण 35000/-
7. चुरचू 35000/-
8. डाडी 35000/-
9. दारु 35000/-
10. बरही 35000/-
11. इटाक 35000/-
12. कटकमदाग 35000/-
13. कटकमसानडी 35000/-
14. केरेडारी 35000/-
15. पदमा 35000/-
16. टाटीझरिया 35000/-

बच्चों को स्पोर्ट्स के लिए किया जा रहा प्रोत्साहित

इस संबंध में झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, हजारीबाग के डीईओ सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्रवीण रंजन ने कहा कि 64वीं सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता के सफल संचालन को लेकर सभी आवश्यक तैयारी की गई है. प्रतियोगिता के माध्यम से स्कूली विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ स्पोर्ट्स में भी प्रोत्साहित किया जा रहा है. बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पहले प्रमंडल, फिर राज्य और आखिर में राष्ट्रीय स्तर पर स्पोर्ट्सने का मौका मिलेगा.

इसे भी पढ़ें 

देवघर में बेटी की शादी के लिए विज्ञापन देना पड़ा महंगा, साइबर अपराधियों ने ठग लिये 33 हजार रुपये

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और सांसद निशिकांत दुबे ने मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, देखिये PHOTOS

Jharkhand Liquor Scam: सिद्धार्थ सिंघानिया को 23 जून तक जेल, विजन और मार्शन कंपनी के 7 अधिकारी भी दोषी

The post हजारीबाग में 64वीं सुब्रतो मुखर्जी कप राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू, बच्चों को मिलेगा स्पोर्ट्सने के लिए प्रोत्साहन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top