Hot News

Quick Besan Halwa Recipe : बिना झंझट 10 मिनट में ऐसे बनाएं परफेक्ट बेसन का हलवा

Quick Besan Halwa Recipe : त्योहार हो या अचानक कुछ मीठा खाने का मन बेसन का हलवा हर मौके को खास बना देती है. लेकिन अक्सर लोग इसे बनाने में समय और झंझट की वजह से कतराते हैं.इस रेसिपी में हम आपके लिए लाए हैं झटपट बनने वाला बेसन का हलवा की रेसिपी जिसमें ना तो लंबा झंझट है ना ही भारी तैयारी. सिर्फ 10 मिनट में आप बना सकते हैं एकदम परफेक्ट घी से टपकता हुआ बेसन का हलवा वो भी बिलकुल आसान तरीके से.

सामग्री

  • बेसन (चने का आटा) – 1 कप
  • देसी घी – ½ कप
  • चीनी – ¾ कप (स्वाद अनुसार)
  • पानी – 1.5 कप
  • इलायची पाउडर – ½ टीस्पून
  • कटे हुए ड्राय फ्रूट्स – बादाम, काजू, पिस्ता (वैकल्पिक)

बनाने की विधि

  • पानी और चीनी का घोल: एक पैन में पानी और चीनी मिलाकर हल्का उबाल आने तक पकाएं. इसे साइड में रख दें.
  • बेसन भूनना: एक गहरी कढ़ाही या पैन में घी गरम करें.उसमें बेसन डालें और मध्यम आंच पर सुनहरा भूरा और खुशबूदार होने तक भूनें (लगभग 7–8 मिनट). ध्यान रहे कि जले नहीं.
  • चाशनी मिलाना: अब धीरे-धीरे चीनी वाला पानी बेसन में डालें. मिलाते समय तेज चलाएं ताकि गुठलियां न बनें.
  • पकाना: हलवे को 2–3 मिनट और पकाएं जब तक वह घी छोड़ने लगे और घना हो जाए.
  • फिनिशिंग: इलायची पाउडर और ड्राय फ्रूट्स डालें. मिलाएं और सर्व करें.

Also Read : Instant Rice Flour Dosa Recipe: बस 5 मिनट में ऐसे बनाएं कुरकुरे और स्वादिष्ट चावल के आटे के डोसे

Also Read : Moringa Paratha Recipe: सहजन के पत्तों से बनाएं टेस्टी और हेल्दी पराठा,नोट करें रेसिपी

Also Read : Leftover Rice Recipes: बचे हुए चावल से बनाएं क्रिस्पी कटलेट्स,कुछ मिनटों में होगा तैयार

Also Read :Mango Pickle Recipe: कच्चे आम से ऐसे बनाएं चटपटा अचार,हर कोई मांगेगा बार-बार

Also Read :Jaggery Tamarind Chutney Recipes: बिना खजूर के ऐसे बनायें गुड़-इमली की खट्टी-मीठी चटनी,जानें बनाने की सरल रेस्पी

The post Quick Besan Halwa Recipe : बिना झंझट 10 मिनट में ऐसे बनाएं परफेक्ट बेसन का हलवा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top