Hot News

सावधान! झारखंड में फिर भारी बारिश की चेतावनी, ये तीन दिन रहें सतर्क

Kal Ka Mausam: रांची-झारखंड में एक बार फिर भारी बारिश होनेवाली है. इससे तबाही मच सकती है. अभी तीन दिनों की भारी बारिश से लोग ठीक से उबरे भी नहीं हैं कि मौसम विभाग ने फिर चेतावनी जारी की है कि 22 जून (रविवार), 24 जून (मंगलवार) और 25 जून (बुधवार) को राज्य में दोबारा भारी बारिश हो सकती है. इससे लोगों की परेशानी बढ़ सकती है. तेज हवाओं के साथ मेघ गर्जन भी हो सकता है. वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गयी है.

भारी बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि झारखंड में 22 जून को उत्तर-पश्चिमी एवं उत्तर-पूर्वी भाग के कुछ जिलों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश हो सकती है. कहीं-कहीं पर गरज के साथ वज्रपात भी हो सकता है. इस बाबत आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है. लोगों से सुरक्षित रहने की अपील की गयी है.

ये भी पढ़ें: Jharkhand Weather: झारखंड के 4 जिलों में 3 घंटे में बदलेगा मौसम, आंधी-तूफान के साथ जोरदार बारिश, वज्रपात की चेतावनी

भारी बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी

24 जून को झारखंड के मध्य एवं निकटवर्ती उत्तर-मध्य भाग के कुछ जिलों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश हो सकती है. कहीं-कहीं पर गरज के साथ वज्रपात की भी आशंका है. मौसम विभाग ने इस बाबत चेतावनी जारी की है.

ये भी पढ़ें: Maiya Samman Yojana: रांची में 79 हजार से अधिक लाभुकों के खाते में आए 9.88 करोड़, हेमंत सोरेन की सौगात से खिले चेहरे

कहीं-कहीं पर भारी बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट

झारखंड में 25 जून को दक्षिण एवं मध्य भागों के कुछ जिलों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश हो सकती है. राज्य में कहीं-कहीं पर गरज के साथ वज्रपात की भी संभावना है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

ये भी पढ़ें: पलामू में 4th ग्रेड की बहाली पर रोक, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने दिया आदेश, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने किया था आग्रह

The post सावधान! झारखंड में फिर भारी बारिश की चेतावनी, ये तीन दिन रहें सतर्क appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top