Hot News

एनडीए सरकार को उखाड़ फेंकने का पूर्व एमएलसी ने किया आह्वान

भाकपा के धोरैया अंचल परिषद का 29वां अंचल सम्मेलन का हुआ आयोजन

धोरैया. भाकपा के धोरैया अंचल परिषद का 29 वां अंचल सम्मेलन का आयोजन शनिवार को अहिरो पंचायत के धरहारा गांव में किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी के वरीय नेता व पूर्व एमएलसी संजय कुमार द्वारा पार्टी झंडोत्तोलन के साथ किया गया. सम्मेलन में विभिन्न शाखा के शाखा सचिव एवं अंचल सम्मेलन के लिए नामित प्रतिनिधि ने भाग लिया. इसमें विगत तीन साल के कार्यकाल का लेखा-जोखा का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया. सम्मेलन में संगठन की मजबूती पर विचार विमर्श करते हुए पार्टी संगठन एवं इसके अनुसांगिक संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया गया. बैठक में केंद्र व राज्य प्रशासन के गरीब, मजदूर, किसान, नौजवान विरोधी नीतियों पर जमकर प्रहार करते हुए आगामी चुनाव में एनडीए प्रशासन को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया गया. पूर्व एमएलसी ने कहा कि वर्तमान प्रशासन के शासनकाल में हर विभाग में भ्रष्टाचार का बोलबाला है. उन्होंने एनडीए प्रशासन को उखाड़ फेंकते हुए इंडिया गठबंधन की प्रशासन बनाने की बात कही. रात भर चलने वाले इस सम्मेलन में नए अंचल परिषद एवं अंचल कार्यकारी का गठन किए जाने की बात कही गयी. मौके पर भाकपा नेता मुनीलाल पासवान सहित अन्य मौजूद रहे. सम्मेलन की कार्यवाही अध्यक्ष मंडल उमाकांत दर्वे, बाबूलाल यादव एवं मोहम्मद शमीमुद्दीन की अध्यक्षता में प्रारंभ की गयी. मंच संचालन गौतम सिंह ने किया.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post एनडीए प्रशासन को उखाड़ फेंकने का पूर्व एमएलसी ने किया आह्वान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top