कुल 11 मामले की हुई सुनवाई, 3 मामले का हुआ निष्पादन
नया विचार न्यूज़ सरायरंजन। प्रखंड के मुसरीघरारी थाना परिसर में शनिवार को भूमि विवाद के निपटारे को लेकर जनता दरबार का आयोजन हुआ। इसमें राजस्व अधिकारी प्रीति कुमारी मिश्रा ने पूर्व के चार मामले एवं नया दो मामले कुल छह मामले की सुनवाई किया गया। एक मामले दोनों पक्षों के सहमति से मामले का निष्पादन किया गया। वही पांच मामले में राजस्व अधिकारी ने दोनों पक्षों को पूर्ण कागजात लेकर अगली तारीख में आने को कहा गया।जमीनी विवाद के मामले में कुछ लोगों के कागजात का अपूर्ण रहने एवं कुछ लोगों के अनुपस्थित रहने के कारण उन्हें अगली तिथि पर आने को कहा गया ।दूसरे पक्ष के लोगों को नोटिस भेजा गया ताकि अगले तारीख में दूसरे पक्ष के लोग भी अपना कागजात प्रस्तुत करें। वहीं दूसरी ओर सराय रंजन थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में पूर्व के दो ,नए मामले तीन कुल पांच मामले की सुनवाई अंचल अधिकारी निशांत कुमार ने किया। दो मामले का निष्पादन दोनों पक्ष के सहमति से किया गया ।वहीं तीन मामलों में किसी एक पक्ष को कागजात था तो दूसरे पक्ष को कागजात नहीं था किसी को अधूरा था कागजात । तीन मामले में फरियादियों को अगली तिथि में पूर्ण कागजात लेकर उपस्थित होने का निर्देश दिया ।मौके पर अंचल अधिकारी निशांत कुमार, राजस्व अधिकारी प्रीति कुमारी मिश्रा, मुसरीघरारी थाना अध्यक्ष फैजुल अंसारी , सराय रंजन थाना अध्यक्ष प्रताप कुमार सिंह, राजस्व कर्मचारी विपिन कुमार, विष्णु दयाल कुमार, राहुल कुमार, सतीश कुमार मौजूद रहे।
