खरसावां, शचींद्र कुमार दाश : दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत राजखरसावां रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे एक मालगाड़ी की तीन बोगियां बेपटरी हो गयीं. चाईबासा (डंगवापोशी)_राजखरसावां रेल खंड में लाइन नंबर 5 पर मालगाड़ी बेपटरी हुई. हालांकि, मालगाड़ी बेपटरी होने से कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन उस रेल लाइन पर आवागमन बाधित है. इसकी सूचना मिलते ही चक्रधरपुर रेल मंडल के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ट्रैक को दुरुस्त कराने में जुटे हैं. मालगाड़ी के बेपटरी होने के कारणों का पता नहीं चल सका है.
राजखरसावां रेलवे स्टेशन से कितनी दूरी पर हुई दुर्घटना ?
सरायकेला के राजखरसावां रेलवे स्टेशन से करीब 600 मीटर आगे चाईबासा-राजखरसावां रेलखंड के डाउनलाइन के ट्रैक नंबर 5 के पास ये घटना हुई. मालगाड़ी के बेपटरी होते ही इसकी जानकारी सायरन के माध्यम से स्थानीय रेल अधिकारियों को दी गयी.
ट्रैक को दुरुस्त करने के लिए क्या कर रहे कर्मचारी?
मालगाड़ी बेपटरी होने की जानकारी मिलने के बाद रेलवे के अधिकारी से लेकर आरपीएफ और अन्य कर्मी घटना स्थल पर पहुंचे और डिरेल हुई मालगाड़ी के डिब्बों को हटाकर ट्रैक को दुरुस्त करने में जुट गए हैं. बेपटरी हुई मालगाड़ी को पटरी पर लाने के लिए युद्धस्तर पर काम जारी है.
बेपटरी होने के कारणों का पता नहीं
मालगाड़ी के बेपटरी होने के कारणों का पता नहीं चल सका है. बताया जाता है कि डंगवापोशी से लौह अयस्क लेकर यह माल गाड़ी राज खरसावां की ओर जो रही थी. लेकिन राज-खरसावां रेलवे स्टेशन पहुंचने से करीब 600 मीटर पहले इस मालगाड़ी की 3 बोगी डिरेल हो गयी. घटना की जांच चल रही है.
डीआरएम समेत अधिकारियों ने लिया जायजा
मालगाड़ी के डिरेल होने की सूचना मिलने के बाद डीआरएम समेत अन्य अधिकारियों ने जायजा लिया. चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम तरुण हुरिया, सीनियर डिविजनल मैकेनिकल इंजीनियर, एडीआरएम विनय कुजूर ने घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली. घटना के संबंध में कुछ भी बताने से रेलवे के अधिकारी बच रहे हैं और न ही इस घटना की स्पष्ट जानकारी दी गयी है.
Also Read: आदिवासियों का तीर्थस्थल बनेगा सिरसी-ता-नाले, कुंभ मेले की तरह मान्यता दिलाने का होगा प्रयास, बोले चमरा लिंडा
The post Jharkhand Train Accident: सरायकेला में फिर हुआ रेल हादसा, मालगाड़ी हुई बेपटरी, आवागमन बाधित appeared first on Naya Vichar.

