Hot News

Bokaro News : देशव्यापी हड़ताल को लेकर मोर्चा ने बनायी रणनीति

फुसरो. नौ जुलाई को होने वाली देशव्यापी हड़ताल की तैयारी को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा की ओर से सोमवार को करगली कल्याण मंडप में क्षेत्रीय कन्वेंशन का आयोजन किया गया. अध्यक्षता दिगंबर महतो, विजय भोई व पंकज महतो की मंडली और संचालन चंद्रशेखर झा ने किया. कन्वेंशन में ढोरी, बीएंडके व कथारा क्षेत्र के यूनियन नेता शामिल हुए. हड़ताल को लेकर रणनीति बनायी गयी और सभी ट्रेड यूनियनों, कर्मचारी संगठनों और किसान संगठनों से हड़ताल में शामिल होने की अपील की गयी. हड़ताल को लेकर पिट व गेट मीटिंग करने और आठ जुलाई को मशाल जुलूस निकालने का निर्णय हुआ.

29 श्रम कानूनों को चार श्रम कोड में बदले जाने का विरोध

एटक के कार्यकारी अध्यक्ष सह जेबीसीसीआइ सदस्य लखनलाल महतो ने कहा कि देश के मजदूर कठिन दौर से गुजर रहे हैं. 29 श्रम कानूनों को चार श्रम कोड में बदल दिया है. केंद्र प्रशासन इसे लागू कर मजदूरों को गुलाम बनाना चाहती है. एमडीओ मोड, रेवेन्यू शेयरिंग, काॅमर्शियल माइनिंग एवं मोनेटाइजेशन पाइप लाइन के तहत निजी मालिकों को खदानें दी जा रही है. मजदूर एक दिन का वेतन नहीं देखे, हड़ताल को सफल बनायेंगे तो अच्छा बोनस दिलायेंगे. कोल फील्ड मजदूर यूनियन के महामंत्री सह जेबीसीसीआइ सदस्य रघुनंदन राघवन ने कहा कि केंद्र प्रशासन ने पूंजीपतियों को लूट की छूट दे रखी है. विभिन्न क्षेत्रों को निजीकरण की ओर धकेला जा रहा है. श्रम कोड लागू होने से मजदूरों के कई अधिकार छीन जायेंगे. कन्वेंशन को सुजीत कुमार घोष, सुबोध सिंह पवार, विजय भोई, गजेंद्र प्रसाद सिंह, दिगंबर महतो, पंकज महतो, विकास सिंह, रंजीत पांडेय, हरेंद्र सिंह, मनोज पासवान, चंदेश्वर सिंह, जवाहरलाल यादव, आभाषचंद्र गांगुली आदि ने भी संबोधित किया. मौके पर शिवनंदन चौहान, गोवर्धन रविदास, गणेश मल्लाह, भीम महतो, राजेश्वर सिंह, राजेंद्र रविदास, सुरेश शर्मा, बलराम नायक,आर उनेश, शशि भूषण ओहरदार, परन महतो, मनोज मंडल, बुटल महतो, जितेंद्र दुबे, रामावतार सिंह, नकुल रविदास, प्रताप सिंह, मथुरा सिंह यादव, विश्वनाथ महतो, युसूफ अंसारी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Bokaro News : देशव्यापी हड़ताल को लेकर मोर्चा ने बनायी रणनीति appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top