Hot News

Patna News : देश में हड्डी और न्यूरो का सबसे बड़ा अस्पताल होगा एलएनजेपी

संवाददाता, पटना : स्वास्थ्य मंगल पांडेय ने सोमवार को राजवंशीनगर स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल (एलएनजेपी) में एमआरआइ सेवा का उद्घाटन किया. इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में एनएनजेपी अस्पताल को राष्ट्रीय स्तर का अस्पताल बनाया जा रहा है. लगभग दो महीने में 215 करोड़ से 400 बेड का इसका नया अस्पताल बनकर तैयार हो जायेगा. यह हिंदुस्तान का सबसे बड़ा न्यूरो व ऑर्थाे का अस्पताल होगा. इसकी तैयारी तेजी से की जा रही है. यहां अलग से स्पोर्ट्स इज्यूरी यूनिट की भी शुरुआत होगी और आधुनिक उपकरणों को जल्द-से-जल्द लगाया जायेगा. उन्होंने कहा कि एलएनजेपी अस्पताल में 7.5 करोड रुपये से एमआरआइ सेवा की शुरुआत की गयी है.

आठ से नियमित होगी एमआरआइ से जांच

स्वाथ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि एमआरआइ जांच की सुविधा आठ जुलाई से आम लोगों को मिलने लगेगी. यह सेवा सीजीएचएस रेट से भी छह प्रतिशत कम पर उपलब्ध होगी. उन्होंने कहा कि एलएनजेपी अस्पताल में आयुष्मान योजना के तहत हर साल 1.5 करोड़ रुपये का इलाज लोगों को मुफ्त में मिल रहा है. राज्य में चार करोड़ लोगों का आयुष्मान बन गया है, जिनमें से तीन करोड़ 10 लाख आयुष्मान कार्ड पिछले 15 महीने में बनाये गये हैं. स्वास्थ्य मंत्री ने एलएनजेपी के निदेशक डॉ सुभाष चंद्रा के सेवानिवृत्ति पर उन्हें शुभकामनाएं दीं. उद्घाटन के मौके पर दीघा के विधायक संजीव चौरसिया, निदेशक डॉ सुभाष चंद्रा, सीजीएम कुमारी सीमा के साथ-साथ बीएमएसआइसीएल के साथ स्वास्थ्य विभाग और अस्पताल के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Patna News : देश में हड्डी और न्यूरो का सबसे बड़ा अस्पताल होगा एलएनजेपी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top