Hot News

Patna News : मदरसा इस्लामिया शमसुल होदा का नया भवन मार्च तक होगा पूरा

पटना. पटना प्रमंडल आयुक्त डॉ चंद्रशेखर सिंह ने सोमवार को मदरसा इस्लामिया शमसुल होदा के शासी निकाय की बैठक में संस्थान के संचालन व प्रबंधन में पारदर्शिता और उत्तरदायित्व सुनिश्चित करने को कहा. उन्होंने संस्थान का स्थलीय निरीक्षण कर वरीय शाखा के नये भवनों के निर्माण कार्यों का जायजा लिया. आयुक्त ने बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड के अभियंताओं को तेजी से कार्य कराते हुए मार्च, 2026 तक इसे पूरा करने का निर्देश दिया. प्रशासन द्वारा छात्रों व संस्थान के हित में जी प्लस टू(तीन मंजिला) स्कूल भवन बनाया जा रहा है. इसमें एकेडमिक भवन, प्रशासनिक भवन, वर्ग कक्ष, पुस्तकालय आदि शामिल है. छात्रों के लिए जी प्लस थ्री (चार मंजिला) अत्याधुनिक हॉस्टल का निर्माण किया जा रहा है. इसमें 150 बेड की व्यवस्था रहेगी. इसके अतिरिक्त बाउंड्री, संस्थान के अंदर आंतरिक उपयोग के लिए सड़क, लैंडस्केप आदि का भी कार्य किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि संस्थान के वर्तमान अल्पसंख्यक बालक छात्रावास की मरम्मत करायी जानी है. इसके लिए अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने भवन निर्माण विभाग से पत्राचार किया है. भवन निर्माण विभाग के अभियंता को छात्रावास की शीघ्र मरम्मत कराने का निर्देश दिया. आयुक्त ने संस्थान की कनीय शाखा का भी निरीक्षण कर विद्यार्थियों से फीडबैक लिया गया. कनीय शाखा के लिए नये भवनों का निर्माण कराने व वर्तमान भवनों की मरम्मत के लिए प्रशासन को प्रस्ताव भेजा जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Patna News : मदरसा इस्लामिया शमसुल होदा का नया भवन मार्च तक होगा पूरा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top