Hot News

हिल्सा मछली पकड़ने जा रहा ट्रॉलर नदी में डूबा

कोलकाता. दक्षिण 24 परगना के रायदीघी जेटी पर एक बड़ा हादसा हो गया. ‘मां अन्नपूर्णा’ नामक एक मछली पकड़ने वाला ट्रॉलर मणि नदी में डूब गया, जिससे मछुआरों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है. स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यह ट्रॉलर बंगाल की खाड़ी में हिल्सा मछली पकड़ने जा रहा था. इसमें लगभग चार हजार लीटर डीजल, महंगे जाल और बड़ी मात्रा में बर्फ लदे हुए था. जानकारी के मुताबिक, हादसा तड़के करीब तीन बजे रायदीघी जेटी पर हुआ. ट्रॉलर लंगर डाल रहा था, तभी जेटी से बाहर निकली लोहे की दो मोटी छड़ें उसके निचले हिस्से में घुस गयीं. इससे ट्रॉलर में तेजी से पानी भरने लगा और कुछ ही मिनटों में वह पूरी तरह पानी में डूब गया. मछुआरों ने ट्रॉलर को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वे कामयाब नहीं हो पाये. इस दुर्घटना से ट्रॉलर मालिक और मछुआरों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है, जिसका प्रारंभिक अनुमान लाखों रुपये में है. स्थानीय लोगों का कहना है कि वे लंबे समय से रायदीघी जेटी की खराब स्थिति की शिकायत कर रहे थे, लेकिन प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया. मछली पकड़ने के व्यस्त मौसम में इस तरह की घटना से मछुआरों के परिवारों में चिंता बढ़ गयी है. प्रशासन ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post हिल्सा मछली पकड़ने जा रहा ट्रॉलर नदी में डूबा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top