Hot News

जगदल में एक्साइड फैक्टरी गेट पर सभा की अनुमति नहीं मिलने पर अर्जुन सिंह बिफरे

बैरकपुर. जगदल की श्यामनगर एक्साइड फैक्टरी परमानेंट मजदूर यूनियन द्वारा सोमवार को जीएसटी चोरी, बढ़ते प्रदूषण और ठेकेदारी प्रथा जैसे मुद्दों पर फैक्टरी गेट पर सभा बुलायी गयी थी. लेकिन पुलिस की अनुमति न मिलने के कारण सभा नहीं हो सकी. इसे लेकर बैरकपुर के पूर्व सांसद अर्जुन सिंह ने राज्य प्रशासन और पुलिस पर निशाना साधा. मीडिया से बातचीत में अर्जुन सिंह ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी अब फासीवादी नेतृत्व की नायक बन गयी हैं और जिन्हें पसंद न हो, उन्हें लोकतांत्रिक ढंग से भी विरोध या आंदोलन करने नहीं देतीं. उन्होंने कहा कि बंगाल के कल-कारखानों और जूट मिलों में ठेकेदारी राज चल रहा है, और इस पर आवाज उठाना भी मुश्किल हो गया है. सिंह ने आरोप लगाया कि पुलिस ने जानबूझकर जूट मिल अधिकारियों के दबाव में सभा की अनुमति रद्द कर दी. उन्होंने कहा कि अब वह हाइकोर्ट से अनुमति लेकर फैक्टरी गेट पर सभा करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post जगदल में एक्साइड फैक्टरी गेट पर सभा की अनुमति नहीं मिलने पर अर्जुन सिंह बिफरे appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top