Hot News

Heavy Rain Alert : 6 जुलाई तक बारिश मचाएगी तबाही, नदी के किनारे मत जाना, बहा ले जाएगी सबको

Heavy Rain Alert : हिमाचल प्रदेश के मंडी का एक वीडियो सामने आया है. वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है जो सुबह का है. वीडियो में नजर आ रहा है कि राज्य में लगातार भारी बारिश के कारण ब्यास नदी का जल स्तर बढ़ गया है. जिले में भारी से बहुत भारी बारिश के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया है. वीडियो में नदी काफी डरावना नजर आ रहा है. ऐसा लग रहा है कि जो भी उसके सामने आएगा उसे वह बहा ले जाएगी. आप भी देखें ये वीडियो.

भारी बारिश, कई जगह भूस्खलन,सड़कें अवरुद्ध हुईं, कई इमारतें ढहीं

हिमाचल प्रदेश में सोमवार को हुई भारी बारिश ने कई जगह तबाही मचा दी. कुछ इमारतें गिर गईं, कई जगह भूस्खलन हुआ और सड़कों पर आवाजाही रुक गई. राज्य आपातकालीन केंद्र के मुताबिक, बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के कारण मंडी में 129 और सिरमौर में 92 सहित कुल 259 सड़कें बंद हो गईं. साथ ही 614 ट्रांसफार्मर और 130 जलापूर्ति योजनाएं भी प्रभावित हुई हैं. 20 जून को मानसून आने के बाद से अब तक राज्य में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 23 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रशासन ने हालात पर नजर बनाए रखी है.

छह जुलाई तक हिमाचल प्रदेश में होगी बारिश

मौसम विभाग ने चेतावनी दी कि अगले 24 घंटों में चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों के कुछ हिस्सों में मध्यम से तेज बाढ़ आने का खतरा है. हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में बुधवार को भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है. छह जुलाई तक पहाड़ी राज्य में बारिश का अनुमान जताया गया है.

The post Heavy Rain Alert : 6 जुलाई तक बारिश मचाएगी तबाही, नदी के किनारे मत जाना, बहा ले जाएगी सबको appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top