Hot News

Palamu News: पलामू में आज से बंद रहेगी शराब की 79 दुकानें, सरकार को हर दिन लाखों का नुकसान

Palamu News | पलामू , चंद्रशेखर: पलामू जिले में मंगलवार से 79 शराब की दुकानें बंद हो जायेगी. 30 जून को केएस मल्टी फैसिलिटी कंपनी का एग्रीमेंट प्रशासन से समाप्त हो गया है. इस मामले में प्रशासन की ओर से अवधि विस्तार नहीं किया गया है. ना ही किसी तरह का नया आदेश लागू किया गया है. इस वजह से वर्तमान में चल रही सभी दुकानें बंद रहेगी.

प्रशासन को हर दिन लाखों का नुकसान

विभागीय अधिकारियों के अनुसार जुलाई माह में हर दिन पलामू में 65 से 68 लाख रुपये की शराब की बिक्री होती है. इससे प्रशासन को 40 से 50 प्रतिशत तक का राजस्व प्रशासन को मिलता है. इस हिसाब से दुकानें बंद रहने से प्रशासन को प्रतिदिन लगभग 32 से 33 लाख रुपये का नुकसान होगा. मालूम हो कि जब तक प्रशासन से कोई आदेश नहीं मिल जाता है, तब तक सभी दुकानें बंद रहेंगी.

झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

राजस्व वसूली करने में परेशानी

बता दें कि शराब दुकानें बंद होने से विभाग को, जो राजस्व वसूली का लक्ष्य दिया गया है. उसे हासिल करने में भी परेशानी होगी. इधर, दुकानें बंद होना शराब का सेवन करने वालों के लिए परेशानी खड़ी कर सकती है. उन्हें शराब खरीदने में मुश्किल होगी. इससे ब्लैक मार्केट में शराब की बिक्री बढ़ने की संभावना है.

ब्लैक मार्केट बढ़ने की संभावना

इसका कारण है कि कुछ लोग चोरी छुपे शराब अपने पास रखे हुए हैं. वे ज्यादा से ज्यादा दाम लेकर शराब बेचने की कोशिश करेंगे. इधर, अंग्रेजी शराब नहीं मिल पाने के कारण लोगों का ध्यान अवैध रूप से चल रहे महुआ शराब की ओर जायेगा. इस दौरान दंडाधिकारी की मौजूदगी में शराब सहित अन्य सामानों को वापस लिया जायेगा.

इसे भी पढ़ें कोल्हान में भारी बारिश के बाद स्वर्णरेखा और खरकई का जलस्तर ‘लाल निशान’ के पार

सामान टेकओवर की वीडियो रिकॉर्डिंग

बताया गया कि प्रत्येक प्रखंड में जहां भी शराब की दुकान है. उस प्रखंड के अंचल अधिकारी को वरीय दंडाधिकारी बनाया गया है. उनके साथ अभियंता व कर्मचारी की उपस्थिति में सारे सामानों को लिया जायेगा. इसके लिए ऑडिटर की टीम, एजेंसी का एक नामित व्यक्ति, दंडाधिकारी, उत्पाद विभाग के कर्मचारी की उपस्थिति में वीडियो रिकॉर्डिंग करते हुए सभी सामानों का टेकओवर किया जायेगा. प्रत्येक दुकान से शराब की बोतलें, स्कैनर, प्रिंटर, फ्रिज, रजिस्टर सहित अन्य समानों को टेकओवर किया जायेगा. ताकि किसी तरह की कोई गड़बड़ी ना हो सके.

प्रशासन से आदेश मिलने के बाद खोला जायेगा दुकानः उत्पाद अधीक्षक

पलामू जिले के उत्पाद अधीक्षक संजीत कुमार देव ने बताया कि जब तक कोई आदेश प्रशासन की ओर से नहीं आ जाता है. तब तक जिले की सभी शराब दुकानें बंद रहेगी. शराब दुकान में रखे गये शराब सहित सभी सामानों का दंडाधिकारी की उपस्थिति में वीडियो रिकॉर्डिंग करते हुए टेकओवर किया जायेगा.

इसे भी पढ़ें

Rain in Ranchi: बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय, रांची के कई इलाकों में रुक-रुक कर बारिश

Ranchi News: रांची के कई मुहल्लों में 1 जुलाई को नहीं रहेगी बिजली, देख लें लिस्ट में आपका भी इलाका तो नहीं

The post Palamu News: पलामू में आज से बंद रहेगी शराब की 79 दुकानें, प्रशासन को हर दिन लाखों का नुकसान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top