Hot News

Viral Video : माफ कर दीजिए मालिक! पांडा के बच्चों ने पकड़ लिये केयरटेकर के पैर

Viral Video : सोशल पर एक प्यारा सा वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें पांडा के दो शिशु अपने केयरटेकर के पैर पड़ते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो देखने से ऐसा लग रहा है मानो पांडा के शिशु अपने किए गए शरारतों के लिए अपने केयरटेकर से माफी मांग रहे हों. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसपर यूजर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं. आप भी देखें ये वायरल वीडियो.

केयरटेकर के एक-एक पैर को जोर से पकड़े हुए हैं पांडा

पांडा चीन में पाए जाने वाले भालुओं की एक प्रजाति है जिसे लोग उसके क्यूट लुक के लिए बेहद पसंद करते हैं. यह वीडियो भी चीन का है जिसमें 2 पांडा के शिशु और एक केयरटेकर नजर आ रही हैं. पांडा के शिशु अपने केयरटेकर के एक-एक पैर को जोर से पकड़े हुए हैं. वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है जैसे पांडा के शिशु अपनी गलतियों के लिए केयरटेकर से माफी मांग रहे हैं. केयरटेकर लड़खड़ाते हुए अपने पैरों को छुड़ाने की कोशिश करती नजर आ रही है. लेकिन पांडा के शिशु उसके पैरों को छोड़ने के लिए तैयार ही नहीं हैं. वीडियो के अंत में बहुत मेहनत के बाद वो पैरों को छुड़ा पाता है.

खूब प्यार बरसा रहे हैं सोशल मीडिया यूजर

इस वीडियो में केयरटेकर के लिए पांडा के बच्चों का प्यार साफ-साफ नजर आ रहा है. सोशल मीडिया यूजर कमेंट में इस वीडियो के लिए खूब प्यार बरसा रहे हैं. लोग कमेंट्स में केयरटेकर को बहुत लकी बता रहे हैं कि उसे पांडा के बच्चों से इतना प्यार मिल रहा है.यह वीडियो इमोशन और एंटरटेनमेंट का एक परफेक्ट मिक्स है.

यह भी पढ़ें : Viral Video : सावन के पहले अनहोनी! प्राचीन शिवलिंग क्षतिग्रस्त

The post Viral Video : माफ कर दीजिए मालिक! पांडा के बच्चों ने पकड़ लिये केयरटेकर के पैर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top