Hot News

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: शो के ऑफ-एयर होने पर परम सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बताई अंदर की वजह, कहा- पिछले ट्रैक से…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस का सीरियल गुम है किसी के प्यार ऑफ एयर हो रहा है. शो मसाल 2020 में शुरू हुआ था और अब इस महीने बंद हो रहा है. शो में कई सारे लीप आए, लेकिन कहानी से दर्शकों का ध्यान नहीं हटा. हालांकि जब मेकर्स एक और लीप लाए और उसमें वैभवी हंकारे, परम सिंह और सनम जौहर की एंट्री हुई तो शो की टीआरपी में गिरावट देखी गई. अब परम ने कंफर्म कर दिया कि शो बंद होगा. इसके पीछे की ठोस वजह भी एक्टर ने बताई.

परम सिंह ने कहा- शो की टीआरपी…

परम सिंह और भाविका शर्मा ने गुम है किसी के प्यार के आखिरी एपिसोड की शूटिंग पूरी कर ली है. परम ने गॉसिप्स टीवी से बात करते हुए कहा, हां, शो बंद होने वाला है. टीआरपी में कमी इसलिए आई क्योंकि मौजूदा ट्रैक का पिछले ट्रैक से बहुत कम कनेक्शन था. हमें इस बारे में कुछ वीक पहले अंदाजा हो गया था, लेकिन इसे लेकर कोई फाइनल अनाउंसमेंट नहीं हुआ था. सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा है कि शो को जल्दी खत्म करने के चक्कर में चैनल ने 18 एपिसोड हटा दिए. शो में दिखाया जाएगा कि नील और सवी सिर्फ दोस्त बनकर ही रहेंगे.

जानें क्या दिखाया जाएगा लेटेस्ट एपिसोड में

गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि सवी और नील की देखभाल करते समय अचानक गोविंद गिर जाता है. नील, गोविंद की प्लस चेक करता है. वह उसे सीपीआर देता है और सवी को एम्बुलेंस बुलाने के लिए कहता है. गोविंद को होश आ जाता है. सवी, नील को उसकी मदद करते देख काफी प्रभावित होती है. वह याद करती है कि कैसे उसका सपना भी एक डॉक्टर बनने का था. वह अपने मन में सोचती है कि काश नील की मेमोरी फिर से वापस आ जाए.

यह भी पढ़ें- Shefali Jariwala Death Reason: शेफाली की अंतिम घड़ियों का दर्दनाक सच, करीबी दोस्त ने खोले राज, कहा- पराग ने जब देखा तो…

The post Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: शो के ऑफ-एयर होने पर परम सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बताई अंदर की वजह, कहा- पिछले ट्रैक से… appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top