Hot News

रांची की सड़कों पर धोनी ने चलायी ब्रैंड न्यू कार, बने इस मॉडल के पहले मालिक, देखिए Video

MS Dhoni: कैप्टेन कूल महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2025 (इंडियन प्रीमियर लीग) के बाद से अपने होमटाउन रांची में हैं. यहां रांची की सड़कों पर धोनी कभी बाइक पर तो कभी कार पर घूमते नजर आ रहे हैं. कुछ दिनों पहले ही धोनी अपनी ब्रैंड न्यू कार चलाते नजर आये. इसके वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं. माही इस वीडियो में सिट्रोन बेसाल्ट कार (Citroen Basalt) चला रहे हैं. इस कार की कीमत जान आपकी आंखें फटी रह जायेगी.

इस कार की डिलीवरी लेने वाले पहले व्यक्ति हैं धोनी

महेंद्र सिंह धोनी सिट्रोन बेसाल्ट डार्क एडिशन की डिलीवरी लेने वाले पहले व्यक्ति हैं. और इस वायरल वीडियो में धोनी यही कार चला रहे हैं. धोनी इस फ्रांसीसी ऑटोमोबाइल निर्माता के ब्रांड एंबेसडर भी हैं. सिट्रोन ने कुछ महीने पहले अप्रैल में ही अपना डार्क एडिशन लाइनअप लॉन्च किया था. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 12.80 लाख रुपये है. खास बात यह है कि सबसे पहला बेसाल्ट डार्क एडिशन सीधे एमएस धोनी को भेजा गया था.

झारखंड की ताजा समाचारें यहां पढ़ें

गाड़ियों के शौकीन हैं माही

महेंद्र सिंह धोनी के फैंस ये बात बखूबी जानते हैं कि माही को गाड़ियों का कितना शौक है. माही के पास तरह-तरह की नयी और पुरानी ढेरों गाड़ियां हैं. उनके पास केवल बाइक का एक बड़ा कलेक्शन है. माही ने खुद भी कई बार इस बात का जिक्र किया है कि उनके पास ढेरों गाड़ियों के कलेक्शन हैं. रांची की सड़कों पर भी माही को अधिकतर समय अलग-अलग बाइक के साथ ही नजर आते हैं.

इसे भी पढ़ें

Bokaro News: बोकारो में अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत, ग्रामीणों ने किया चंद्रपुरा-फुसरो मुख्य मार्ग जाम

पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा की हालत गंभीर, रांची के क्यूरेस्टा अस्पताल में भर्ती

Cyber Fraud: साइबर ठगी का शिकार हुए विधायक शशिभूषण मेहता, 1.27 लाख रुपये का लगा चूना

The post रांची की सड़कों पर धोनी ने चलायी ब्रैंड न्यू कार, बने इस मॉडल के पहले मालिक, देखिए Video appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top