Hot News

अब पासपोर्ट लेना हुआ आसान, अपने जिले में लगे मोबाइल कैंप से ले सकते हैं सेवा

Passport Seva: लखीसराय जिले के समाहरणालय परिसर में तीन दिवसीय पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन कैंप का उद्घाटन किया गया. यह कैंप 01 जुलाई से 03 जुलाई 2025 तक चलेगा. मंगलवार को इस उद्घाटन समारोह में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना की अधिकारी स्वधा रिजवी और लखीसराय के जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र समेत अन्य उपस्थित रहे.  

अब नहीं जाना पड़ेगा बाहर

इस मौके पर बताया गया कि इस शिविर का आयोजन क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना की तरफ से किया गया है. इस कैंप का मुख्य उद्देश्य लखीसराय जिले के लोगों को पासपोर्ट से जुड़ी सभी आवश्यक सेवाएं उनके जिले में ही उपलब्ध कराना है. अभी जिले में कोई स्थायी पासपोर्ट सेवा केंद्र नहीं है. जिसकी वजह से लोगों को पटना या फिर अन्य शहरों में जाना पड़ता है. इस समस्या को देखते हुए यह मोबाइल सेवा शिविर लखीसराय में आयोजित किया गया है.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें

शिविर में उपलब्ध सेवाएं

इस पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन कैंप में पासपोर्ट आवेदन, दस्तावेज सत्यापन, बायोमेट्रिक प्रक्रिया और आवेदन की स्थिति की जानकारी जैसी सभी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हो रही हैं. आवेदकों को सलाह दी गई है कि वह ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेकर ही निर्धारित समय पर कैंप में पहुंच जाएं. कैंप के पहले दिन यानी मंगलवार को ही दर्जनों लोगों ने अपने पासपोर्ट आवेदन की प्रक्रिया पूरी की. जिला प्रशासन और पासपोर्ट कार्यालय की इस संयुक्त पहल को काफी सराहना मिल रही है.

इसे भी पढ़ें: खूबसूरत दुनिया का दीदार करने का सपना होगा साकार, दो मरीजों के लिए वरदान बनेगा यह अस्पताल

The post अब पासपोर्ट लेना हुआ आसान, अपने जिले में लगे मोबाइल कैंप से ले सकते हैं सेवा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top