Hot News

बिहार के युवाओं को अब हर महीने मिलेंगे 4-6 हजार और कलाकारों को 3 हजार रुपये   

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैबिनेट बैठक की. बैठक में कई जरूरी फैसले लिए गए. नीतीश कैबिनेट ने कुल 24 योजनाओं पर मुहर लगाया. बैठक में  बिहार के युवाओं के लिए बड़ा फैसला लिया गया. अब बिहार के युवाओं को इंटर्नशिप के जरिए रोजगार दिया जाएगा. कैबिनेट ने मंगलवार को ‘मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना’ को मंजूरी दी है. इसके साथ-साथ प्रदेश के किसानों और कलाकारों के लिए भी योजनाएं लागू की गई हैं. 

क्या है इंटर्नशिप योजना ? 

कैबिनेट के योजना के अनुसार बिहार के वो युवा जो राज्य प्रशासन के कौशल विकास कार्यक्रम के तहत ट्रेनिंग ले चुके हैं उन्हे इंटर्नशिप का लाभ मिलेगा. 12वीं पास युवाओं को 4,000 रुपये, ITI या डिप्लोमा किए छात्रों को 5,000 रुपये और ग्रेजुएट युवाओं को 6,000 रुपये हर महीने मिलेंगे. प्रशासन का लक्ष्य है कि साल 2025-26 में 5,000 युवाओं को इस योजना लाभ दिया जाए. 

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा 

कैबिनेट ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए केंद्र प्रशासन कि योजना के तहत 3,835 करोड़ रुपये के बजट को भी मंजूरी दी है. प्रशासन का मानना है कि इस योजना से राज्य की वित्तीय स्थिति को तो मजबूती मिलेगी ही उनके साथ-साथ युवाओं और किसानों दोनों को सशक्त बनाएगा. 

Also Read: आत्मनिर्भरता की मिसाल, मछली उत्पादन में बना सिरमौर बना मुजफ्फरपुर

कलाकारों को हर महीने तीन हजार रुपये 

नीतीश की कैबिनेट बैठक में कई योजनाओं पर मुहर लगी है इनमें से एक योजना के तहत बिहार के कलाकारों को 3000 रुपये हर महीने दिए जाएंगे. इससे राज्य के कलाकारों को उनकी कला को बढ़ावा मिलेगा और वो इसे और आगे लेकर जाएंगे. प्रशासन ने मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना को मजूरी दे दी है. 

The post बिहार के युवाओं को अब हर महीने मिलेंगे 4-6 हजार और कलाकारों को 3 हजार रुपये    appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top