Hot News

Mushroom Price: धरी रह जाएगी मशरूम बनाने की रेसिपी, जब नहीं जानेंगे इस सब्जी का दाम

Mushroom Price: हिंदुस्तान में मशरूम की मांग पिछले कुछ सालों में तेजी से बढ़ी है. खासकर, शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और शाकाहारी भोजन की लोकप्रियता बढ़ रही है, वहां मशरूम की मांग में बेतहाशा बढ़ोतरी देखी जा रही है. होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट में परिवार के साथ लंच या डिनर करने वाले भी पड़े अदब के साथ मसालेदार मशरूम की डिमांड करते हैं. यहां तक कि लोग घर में भी यूट्यूब या ऑनलाइन रेसिपी देखकर मशरूम की सब्जी बनाते हैं. लेकिन, जो लोग ताजा-ताजा ऑनलाइन रेसिपी देखकर सब्जी बनाने से पहले बाजार में बिकने वाले मशरूम की कीमत भी जान लेना चाहिए. ऐसा नहीं करने पर मशरूम की सब्जी बनाने की रेसिपी वैसे ही धरी की धरी रह सकती है.

हिंदुस्तान में मशरूम की कीमत

खेती व्यापार डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के अनुसार, हिंदुस्तान में मशरूम की कीमतें उसके प्रकार (बटन, ऑयस्टर, शिटाके), गुणवत्ता और क्षेत्रीय मांग-आपूर्ति के आधार पर अलग-अलग होती हैं. सामान्य तौर पर बटन और ऑयस्टर मशरूम की कीमतें 100-500 रुपये प्रति किलोग्राम के बीच रहती हैं, जबकि विशेष किस्में जैसे गुच्छी या शिटाके मशरूम की कीमतें 25,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकती हैं. थोक बाजारों में कीमतें आमतौर पर खुदरा बाजारों से कम होती हैं.

हिंदुस्तान के प्रमुख शहरों में मशरूम के भाव

  • दिल्ली: खेती व्यापार डॉट कॉम की रिपोर्ट में कहा गया है कि देश की राजधानी दिल्ली की आजादपुर मंडी में मशरूम की कीमतें मार्च 2025 में 4,000-9,000 रुपये प्रति क्विंटल थीं, जिसमें मोडल मूल्य 7,000 रुपये था. जुलाई 2025 में कीमतें मांग के कारण थोड़ी बढ़ी हैं और अनुमानित खुदरा कीमत 120-200 रुपये प्रति किलोग्राम है. ऑयस्टर मशरूम की कीमतें 150-250 रुपये प्रति किलोग्राम हैं.
  • मुंबई: ट्रेड इंडिया डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, देश की औद्योगिक राजधानी मुंबई के बाजारों में ताजा बटन मशरूम की कीमत 150-300 रुपये प्रति किलोग्राम है. थोक बाजारों में यह 100-150 रुपये प्रति किलोग्राम है. ऑर्गेनिक मशरूम की कीमतें 200-350 रुपये तक जाती हैं.
  • बेंगलुरु: रिपोर्ट में कहा गया है कि बेंगलुरु में मशरूम की मांग अधिक है और कीमतें 130-250 रुपये प्रति किलोग्राम के बीच हैं. ऑयस्टर मशरूम की कीमतें 180-300 रुपये हैं, जबकि थोक में यह 100-140 रुपये प्रति किलोग्राम है.
  • चेन्नई: चेन्नई में बटन मशरूम की कीमत 120-220 रुपये प्रति किलोग्राम है और ऑयस्टर मशरूम 150-280 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रहा है. थोक बाजारों में कीमतें 90-130 रुपये हैं.
  • पंजाब (जालंधर): जालंधर में मार्च 2025 में मशरूम की कीमतें 4,200-6,200 रुपये प्रति क्विंटल थीं, जिसका मॉडल मूल्य 5,200 रुपये था. जुलाई 2025 में खुदरा कीमतें 100-180 रुपये प्रति किलोग्राम हैं.

इसे भी पढ़ें: कोल्हापुरी चप्पल मामले में बुरी तरह फंसी ‘प्राडा’, हिंदुस्तानीय संस्कृति से लाभ उठाने का आरोप

इन वजहों से बढ़ सकती हैं कीमतें

यह कोई जरूरी नहीं है कि हर मौसम में मशरूम की सब्जी आपको ऊपर दी गई कीमतों पर मिल ही जाएगी. मौसम में बदलाव के साथ इसकी कीमतें भी बदल सकती हैं. आम तौर पर मशरूम की खेती के लिए 15-22 डिग्री सेल्सियस तापमान और 80-90% नमी आदर्श है. गर्मी में उत्पादन कम होने से कीमतें बढ़ सकती हैं. शहरी क्षेत्रों में बढ़ती मांग और सीमित आपूर्ति कीमतों को प्रभावित करती है. ऑर्गेनिक और विशेष मशरूम की कीमतें सामान्य मशरूम से अधिक होती हैं.

इसे भी पढ़ें: Reliance Retail Exchange Festival: पुराने कपड़ों के बदले नया ब्रांडेड कपड़े, 20 जुलाई तक ऑफर

The post Mushroom Price: धरी रह जाएगी मशरूम बनाने की रेसिपी, जब नहीं जानेंगे इस सब्जी का दाम appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top