Hot News

सावन में जन्मे बच्चे क्यों होते हैं भगवान शिव के खास? जानें स्वभाव से जुड़ी बातें

Sawan Special, Personality Traits: बच्चों का स्वाभाव और व्यक्तित्व में उनके जन्म के माह का अहम रोल होता है. क्योंकि एस्ट्रोलॉजी के मुताबिक कौन बच्चा कैसा है इसके बारे में उसके डेट ऑफ मंथ के माध्यम से काफी हद तक आसानी पता लगा सकते हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि सावन के माह में जन्मे शिशु कैसे होते हैं. यह महीना इसलिए भी खास होता है क्योंकि यह महीना भगवान शिव को समर्पित होता है. इसलिए इस माह में जन्में बच्चों का व्यक्तित्व भी बेहद प्रभावशाली और खास होता है. तो आइए जानते हैं कि सावन में जन्मे बच्चों की कौन-सी खूबियां उन्हें भीड़ से अलग बनाती हैं.

भावुक लेकिन मजबूत इमोशनल इंटेलिजेंस

सावन के जन्में बच्चों की सबसे बड़ी खासियत होती है उनका भावनात्मक जुड़ाव. ये शिशु दूसरों की भावनाओं को जल्दी समझ लेते हैं और बहुत केयरिंग स्वभाव के होते हैं. भले ही इस माह में जन्में कई लोग बाहर से सख्त दिखें, लेकिन अंदर से बेहद कोमल हृदय के होते हैं.

Also Read: मृत परिजन जब सपने में दें दर्शन तो हल्के में न लें, इन संकेतों को समझे तो बदल जाएगी आपकी जिंदगी

तेज दिमाग और गहरी सोच

सावन में जन्म लेने वाले शिशु कल्पनाशील और विश्लेषणात्मक सोच वाले होते हैं. इनका ऑब्जर्वेशन पॉवर गजब का होता है. पढ़ाई-लिखाई में ये तेज होते हैं और नई चीजों को जल्दी सीख लेते हैं.

आध्यात्म की ओर होता है अधिक झुकाव

हिंदू घर्मग्रंथों में सावन के महीने को बेहद पवित्र माना गया है. इसलिए इस समय जन्म लेने वाले बच्चों का रुझान बचपन से ही आध्यात्मिकता की ओर होता है. ये इश्वर पर अट्टू विश्वास होता है.

जिम्मेदार और भरोसेमंद

सावन में जन्मे शिशु बचपन से ही जिम्मेदारी निभाने वाले होते हैं. वे परिवार और दोस्तों के प्रति वफादार होते हैं और जब भी किसी को मदद की जरूरत हो, ये पीछे नहीं हटते.

मूडी लेकिन बेहद रचनात्मक

सावन के माह में मौसम बदलता रहता है. कब तेज बारिश हो जाए और कब मौसम सुहाना हो जाए कहना मुश्किल होता है. बदलते मौसम के तरह ही इनका स्वाभाव भी होता है. ऐसे ही ये शिशु भी होते हैं. कभी ये बहुत खुश तो कभी अचानक गहरे सोच में डूब जाते हैं. लेकिन इनका रचनात्मक पहलू बहुत मजबूत होता है- कला, संगीत, लेखन, या डिजाइनिंग में इनका हाथ अच्छा होता है.

Also Read: Name Personality: आपस में खूब लड़ते हैं इन दो नाम अक्षर के लोग, छोटी-छोटी बातों पर हो जाती है बहस

The post सावन में जन्मे शिशु क्यों होते हैं भगवान शिव के खास? जानें स्वभाव से जुड़ी बातें appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top