Hot News

Saran News : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने स्वास्थ्यकर्मियों के साथ की बैठक

मशरक . सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ चन्द्रशेखर सिंह ने मंगलवार को एएनएम सहित सभी स्वास्थ्य कर्मियों के साथ एक आवश्यक बैठक की. यह उनकी पदभार संभालने के बाद पहली बैठक थी. इस दौरान डॉ सिंह ने स्वास्थ्य कर्मियों को कड़ी हिदायत दी कि क्षेत्र में व्यापक सुधार लाने और लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में सभी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि “इस कार्य में लापरवाही या मनमानी बर्दाश्त नहीं की जायेगी और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी. डॉ चन्द्रशेखर ने विशेष रूप से सभी स्वास्थ्य उपकेंद्रों में पदस्थापित एएनएम को निर्देश दिया कि वे नियत समय पर अपने कार्य स्थल पर उपस्थित रहें और सेवाओं का नियमित संचालन सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि यदि किसी भी एएनएम या अन्य स्वास्थ्य कर्मी द्वारा कोताही बरती गयी तो उसके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करते हुए मामले को उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाया जायेगा. बैठक में स्वास्थ्य प्रबंधक और अन्य कर्मचारी भी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Saran News : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने स्वास्थ्यकर्मियों के साथ की बैठक appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top