Hot News

Chaibasa News : भाईचारे के साथ मनायें मुहर्रम : एसडीपीओ

मनोहरपुर

. मनोहरपुर थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. इसमें आगामी 6 जुलाई को मोहर्रम का त्योहार आपसी सौहार्द्र से मनाने पर चर्चा की गई. इस मौके पर एसडीपीओ ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से समस्याओं की जानकारी ली. साथ ही जरूरी निर्देश भी दिए. समुदाय के लोगों ने बताया कि मनोहरपुर में मुहर्रम का जुलूस नहीं निकलता है. बैठक में इसके अलावा अन्य कई बिंदुओं पर चर्चा की गई. मौके पर एसडीपीओ ने कहा कि आपसी भाईचारे के साथ मुहर्रम का त्योहार मनायें. बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जयदीप लकड़ा, थाना प्रभारी अमित खाखा, एसआइ राजेश यादव, गणेश कुमार, अभिमन्यु प्रसाद, एएसआई जितेंद्र कुमार, जितेंद्र मिश्रा, कैलाश गुप्ता, संतोष गुप्ता, पंचदेव चौधरी, अश्विनी बघेल,मुश्ताक अंसारी, मौलाना शमीम, आरिफ मोहम्मद के अलावा अन्य कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Chaibasa News : भाईचारे के साथ मनायें मुहर्रम : एसडीपीओ appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top