Hot News

बिहार के युवाओं में बढ़ा गौ पालन का क्रेज, सरकार दे रही 20 लाख तक की आर्थिक मदद

Bihar: पटना. बिहार में नीतीश कुमार की प्रशासन लगातार स्वरोजगार के अवसर पैदा करने में लगी है. प्रशासन की इस पहल का सकारात्मक परिणाम भी दिखने लगा है. गौ पालन जैसे स्वरोजगार में युवाओं की भागीदारी बढ़ी है. बिहार के युवाओं में गौ पालन का क्रेज बढ़ा है. गाय पालन कर कुछ कमाने की इच्छा रखनेवाले युवा नीतीश प्रशासन की योजना का लाभ ले रहे हैं. राज्य प्रशासन, किसानों और बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए स्वरोजगार का मौका दे रही है. पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग ने ‘समग्र गव्य विकास योजना’ के तहत आवेदन आमंत्रित किया है.

वेबसाइट पर जाकर करें ऑनलाइन आवेदन

विभाग की ओर से इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया है कि गाय पालन की योजना का लाभ उठाने के लिए 25 जुलाई 2025 तक वेबसाइट dairy.bihar.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है. माना जा रहा है कि बिहार प्रशासन की इस योजना से राज्य में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने और बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार दिलाने में बड़ी मदद मिलेगी. ‘समग्र गव्य विकास योजना’ के तहत डेयरी स्थापित करने के लिए अब तक 2 दुधारू मवेशी श्रेणी में 1267 आवेदन आ चुके हैं. वहीं 4 दुधारू मवेशी श्रेणी में 447, 15 दुधारू मवेशी श्रेणी में 75, 20 दुधारू मवेशी श्रेणी में 60 आवेदन आ चुके हैं. इस तरह से अब तक कुल 1849 आवेदन आ चुके हैं. अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो 25 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं.

20 लाख रुपये तक की प्रशासन दे रही सहायता

इस योजना के अंतर्गत दो, चार, 15 और 20 उन्नत नस्ल के दुधारू मवेशियों/बाछी- हीफर की डेयरी इकाइयों की स्थापना के लिए ऋण-सह-अनुदान की सुविधा दी जा रही है. दो मवेशियों की इकाई के लिए 1.74 लाख रुपये, चार मवेशियों के लिए 3.90 लाख रुपये की लागत निर्धारित की गई है, जिसमें अत्यंत पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति/जनजाति को 75 प्रतिशत और अन्य को 50 प्रतिशत अनुदान मिलेगा. 15 और 20 मवेशियों की इकाइयों पर सभी वर्गों को 40 प्रतिशत अनुदान मिल रहा है, जिसमें 15 मवेशियों/बाछी – हीफर के लिए 15.34 लाख रुपये और 20 मवेशियों/बाछी – हीफर के लिए 20.22 लाख रुपये की लागत निर्धारित की गई है.

Also Read: छठ के बाद बिहार में विधानसभा चुनाव के आसार, 22 साल बाद आयोग जांच रहा वोटर लिस्ट

The post बिहार के युवाओं में बढ़ा गौ पालन का क्रेज, प्रशासन दे रही 20 लाख तक की आर्थिक मदद appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top