Hot News

UP Board: यूपी बोर्ड का नया सिस्टम, ऑनलाइन हाजिरी और 75% अटेंडेंस अनिवार्य

UP Board: उत्तर प्रदेश प्रशासन शिक्षा व्यवस्था को और पारदर्शी और आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठा रही है. अब यूपी बोर्ड से जुड़े सभी स्कूलों में छात्रों और शिक्षकों की हाजिरी ऑनलाइन ली जाएगी. यह नई व्यवस्था 1 जुलाई 2025 से लागू कर दी गई है.

यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने बताया कि राज्य के सभी 29,183 स्कूलों में इस नई ऑनलाइन अटेंडेंस सिस्टम को शुरू कर दिया गया है. इनमें 2547 राजकीय, 4522 सहायता प्राप्त और 22,114 निजी स्कूल शामिल हैं.

कैसे लगेगी ऑनलाइन अटेंडेंस?

इसके लिए एक विशेष पोर्टल तैयार किया गया है जिसका नाम ‘अंकन पोर्टल’ है. स्कूल प्रिंसिपल upmsp.edu.in वेबसाइट पर लॉगिन कर स्कूल डैशबोर्ड पर जाएंगे. वहां कक्षा और सेक्शन के अनुसार छात्रों की सूची मिलेगी. उसमें ‘उपस्थित’, ‘अनुपस्थित’ और ‘अवकाश’ जैसे विकल्प होंगे। इसी तरह शिक्षकों की भी हाजिरी इसी पोर्टल पर लगेगी.

ध्यान देने वाली बात यह है कि हाजिरी सिर्फ एक बार लगेगी और इसे हर दिन सुबह 11 बजे तक अपडेट करना जरूरी होगा.

क्यों जरूरी है 75% उपस्थिति?

नई व्यवस्था के तहत अब 75 प्रतिशत से कम अटेंडेंस वाले छात्रों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी. इसका सीधा असर छात्रों की नियमितता पर पड़ेगा. यह कदम छात्रों की पढ़ाई में अनुशासन लाने और ड्रॉपआउट रेट को कम करने के लिए उठाया गया है.

क्या बोले स्कूल प्रिंसिपल?

प्रयागराज के केपी इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल योगेंद्र सिंह ने इस पहल की सराहना की. उन्होंने कहा कि छात्रों की नियमित उपस्थिति से कक्षा का माहौल सुधरेगा और शिक्षक भी ज्यादा तैयारी के साथ पढ़ाने को प्रेरित होंगे. इस तरह की डिजिटल पहल से न केवल शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी बल्कि छात्र और शिक्षक दोनों ज्यादा जिम्मेदार बनेंगे.

Also Read: Most Dangerous Job 2025: ऑफिस न बाॅस का झंझट! लाखों में Salary, फिर भी लोग नहीं करना चाहते ये काम

Also Read: किस देश ने सबसे पहले खोजा था हीरा? नाम जानकर रह जाएंगे हैरान

The post UP Board: यूपी बोर्ड का नया सिस्टम, ऑनलाइन हाजिरी और 75% अटेंडेंस अनिवार्य appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top