Hot News

हादसे ने छीन लिया पैर, लेकिन नहीं छीन पाया हौसला, चेहरे पर मुस्कान लिए सड़क पर घूमता दिखा डॉग, देखें वीडियो

Viral Video: कई लोग आमतौर पर छोटी-छोटी समस्याओं को बड़ी मुश्किल समझकर निराश हो जाते हैं और उदास रहने लगते हैं. लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो बड़ी से बड़ी मुश्किल की घड़ी में भी हंसते और मुस्कुराते रहते हैं. ऐसे लोग मुश्किलों में भी खुश होने का मौका तलाशते रहते हैं.

ऐसे ही एक साहसी कुत्ते का वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि उसके दोनों पैर कट चुके हैं, लेकिन फिर भी उसके चेहरे पर मुस्कान बनी हुई है. वह दो पैरों की मदद से इधर-उधर टहल रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कुत्ता दो पैरों पर सीधा खड़ा होकर चल रहा है. उसके चेहरे पर मुस्कान है.

उसकी प्यारी सी मुस्कान देखकर कोई नहीं कह सकता कि उसके साथ कभी कोई हादसा हुआ होगा. वह अपने दोनों पैरों से इतने अच्छे तरीके से चल रहा है, मानो कोई इंसान चल रहा हो. उसके आस-पास के खड़े डॉग भी उत्साह में आ जाते हैं. सभी उसके पीछे-पीछे जाने लगते हैं. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को बहुत पसंद किया जा रहा है.

यह भी पढ़े: 5 देशों की कूटनीतिक यात्रा पर निकले पीएम मोदी, जानिए किन-किन देशों में कब-कब रुकेंगे |PM Modi Visit 5 Countries

The post हादसे ने छीन लिया पैर, लेकिन नहीं छीन पाया हौसला, चेहरे पर मुस्कान लिए सड़क पर घूमता दिखा डॉग, देखें वीडियो appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top