Hot News

नौ जुलाई को परिवहन हड़ताल का आह्वान

कोलकाता. ज्वाइंट प्लेटफॉर्म ऑफ एटक समर्थित टैक्सी एंड ऐप कैब यूनियन ने सभी टैक्सी व ऐप कैब चालकों से केंद्र और राज्य प्रशासन की परिवहन विरोधी नीतियों के खिलाफ नौ जुलाई को देशव्यापी परिवहन हड़ताल करने का एलान किया है. यह जानकारी यूनियन के अध्यक्ष नवल किशोर श्रीवास्तव ने दी. उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रैफिक पुलिस के अत्याचार के कारण परिवहन कर्मचारियों को बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. टैक्सी और ऐप कैब चालकों के खिलाफ झूठे मामले दर्ज किये जाते हैं. चालकों से भारी जुर्माना वसूला जाता है. यह सरासर अन्याय है और इसी के खिलाफ हड़ताल का आह्वान किया गया है. उन्होंने कहा कि इसके अलावा परिवहन से संबंधित कई सारी समस्याएं हैं, जिसका निवारण अभी तक नहीं किया गया है. उन्होंने कहा कि कुल 17 मांगे हैं. उन्होंने सभी यूनियनों से इस हड़ताल में शामिल होने की अपील की है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post नौ जुलाई को परिवहन हड़ताल का आह्वान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top