Bihar Rain Alert: बिहार में बारिश का दौर जारी है. बिहार में मानसून फिर एकबार सक्रिय हो चुका है.पटना समेत अन्य जिलों में बीते दो दिनों से रूक-रूक कर बारिश हो रही है. तापमान लगभग हर एक जिले का गिरा है. इधर, मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि अगले चार दिनों तक प्रदेश का मौसम कुछ इसी तरह रहेगा. कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट भी जारी किया गया है.बुधवार को अगले तीन घंटे के अंदर बारिश और ठनके के आसार हैं. ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
IMD पटना ने अलर्ट जारी किया
IMD पटना ने नालंदा, गोपालगंज, सिवान, नवादा, शेखपुरा, मुंगेर और बेगूसराय जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट बुधवार को जारी किया है. अगले तीन घंटे के अंदर इन जिलों में बारिश और वज्रपात के आसार जताए गए हैं. IMD पटना के अनुसार, कोसी-सीमांचल और मिथिला इलाके के अलावे अन्य जिलों में ठनका गिरने की संभावना बनी हुई रह सकती है.
— Mausam Bihar- IMD Patna (@imd_patna) July 2, 2025
Also Read: भागलपुर पुलिस के रवैये से तंग स्त्री ने बिहार के DGP को भेजी नोटिस, मानहानि में 1 करोड़ लेने की दी चेतावनी
अगले दो दिन इन जिलों में भारी बारिश…
IMD पटना के अनुसार, शुक्रवार को पूरे बिहार में बारिश के आसार बने रहेंगे. कटिहार, कैमूर, रोतहास में भारी बारिश की संभावना है. वहीं सभी जिलों के लिए मेघगर्जन और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया गया. शनिवार को गया, नवादा, रोहतास, कैमूर और शेखपुरा जिले में भारी बारिश की संभावना है. 7 जुलाई तक मौसम का मिजाज पूरे बिहार में ऐसा ही रह सकता है.
मौसम #चेतावनी #बिहार #दिन-1 से दिन-7 तक pic.twitter.com/ALzs594lOI
— Mausam Bihar- IMD Patna (@imd_patna) July 2, 2025
बिहार का मौसम करवट लेगा
मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि जुलाई महीने में राज्य के अधिकतर हिस्सों में सामान्य से कम बारिश हो सकती है. जुलाई महीने के दौरान बिहार में तापमान भी सामान्य से अधिक रहने के आसार हैं. यानी इस महीने लोगों को अधिक गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. आइएमडी ने इसे लेकर पूर्वानुमान जारी किया है. बुधवार को 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. मानसून सीजन में मंगलवार तक कुल 113.6 मिलीमीटर बारिश हुई है जो सामान्य से 35 प्रतिशत कम है.
The post Bihar Rain Alert: बिहार में अगले तीन घंटे के अंदर होगी भारी बारिश, रविवार तक के लिए इन जिलों में अलर्ट जारी… appeared first on Naya Vichar.

