Hot News

Redmi Note 14 Series की नये रंग में धमाकेदार वापसी, जानें कीमत और खरीदने के फायदे

Redmi Note 14 Series New Color: रेडमी ने हिंदुस्तान में अपने लोकप्रिय स्मार्टफोन Redmi Note 14 Pro+ 5G और Redmi Note 14 Pro+ 5G का नया Champagne Gold कलर वेरिएंट लॉन्च कर दिया है. ये दोनों डिवाइसेज पहले ही दिसंबर 2024 में लॉन्च किए गए थे, लेकिन अब नए आकर्षक लुक के साथ वापस आए हैं. डिवाइस के शैंपेन गोल्ड वेरिएंट की बिक्री Amazon, Flipkart, Xiaomi की वेबसाइट और अधिकृत रिटेल स्टोर्स पर शुरू हो गई है. नयी रंगीन पेशकश के साथ Redmi ने फिर से बजट प्रीमियम सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है.

Redmi Note 14 Series New Color: कीमत की बात

Redmi Note 14 Pro 5G:

8GBRAM + 128GB स्टोरेज: ₹22,999

8GBRAM + 256GB स्टोरेज: ₹24,999

Redmi Note 14 Pro+ 5G:

8GB + 128GB: ₹27,999

8GB + 256GB: ₹29,999

12GB + 512GB: ₹32,999

ग्राहकों को चुनिंदा कार्ड्स पर ₹1,000 का इंस्टैंट डिस्काउंट और 9 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी मिल रहा है.

20 हजार है बजट? तो ये स्मार्टफोन्स आपके लिए हैं बेस्ट ऑप्शन, मिलेंगे धांसू फीचर्स

नया OPPO K13 5G: जबरदस्त बैटरी, दमदार परफॉर्मेंस और शानदार डिस्प्ले, 20 हजार में कैसा है यह स्मार्टफोन?

Redmi Note 14 Series New Color: स्पेसिफिकेशंस में दम

दोनों फोन्स Android 15 बेस्ड Xiaomi HyperOS 2 पर चलते हैं और 4 वर्षों तक अपडेट का वादा करते हैं. इनमें 6.67-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले (120Hz रिफ्रेश रेट, 3000 निट्स ब्राइटनेस) दी गई है.

Note 14 Pro+ 5G:Snapdragon 7s Gen 3 प्रॉसेसर

Note 14 Pro 5G: MediaTek Dimensity 7300 Ultra

कैमरा और बैटरी IP68 सर्टिफाइड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ दोनों डिवाइसेज में 50MP प्राइमरी कैमरा और 20MP फ्रंट कैमरा है.

Pro+ में 6200mAh बैटरी के साथ 90W चार्जिंग

Pro में 5500mAh बैटरी और 45W चार्जिंग.

Nothing Phone (3): Glyph की ग्लो और नथिंग का शो, ये है 2025 का सबसे स्टाइलिश फोन

The post Redmi Note 14 Series की नये रंग में धमाकेदार वापसी, जानें कीमत और खरीदने के फायदे appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top